आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हर घरों में वहीं खाना रोजाना बनता है। रोज के खाने में वहीं दाल, सब्जी खाकर बोर हो गए हैं। तो कुछ टेस्टी सॉस और चटनी को शामिल कर सकते हैं। चटपटे, चटकारेदार इन अचार, चटनी की मदद से रोज का बोरिंग खाना भी टेस्टी हो जाएगा। तो चलिए जानें कौन सी चटनी और अचार हैं जो रोज के खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं।
Testy Meal: रोज के खाने को टेस्टी बनाना है तो इन चटनी और अचार को करें शामिल
दही और पुदीना की टेस्टी चटनी रोज के खाने का स्वाद बढ़ा देती हैं। इसे आप अपने स्वाद के हिसाब से तीखा और चटपटा बनाकर फ्रिज में रखें। पुदीना, धनिया और नींबू, मिर्च के साथ इसे बनाने में मात्र कुछ मिनट ही लगते हैं।
कटी हुई सब्जियों और फ्रूट्स के साथ इसे फटाफट बनाया जा सकता है। ये स्नैक्स के साथ ही पराठें और आपके ब्रेकफास्ट का स्वाद बढ़ा देंगे। पिकल स्प्रेड बनाने के लिए प्याज और खीरे को बारीक काट लें। इसे तीन घंटे के लिए नमक डालकर रख दें। फिर इसके पानी को अच्छे से छान लें। साथ ही प्याज और खीरे को कपड़े से अच्छी तरह निचोड़कर सारा पानी निथार दें। अब किसी पैन में चीनी, व्हाइट विनेगर और नमक डालकर पकाएं। जब चीनी घुल जाए तो इसमे प्याज और कटे हुए खीरे को डालें। साथ में घुले हुए कॉर्नस्टार्च को डालकर पकाएं। जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। बस तैयार है पिकल स्प्रेड।
आमतौर पर चिप्स, नाचोज के साथ खाई जाने वाली पास्ता डिप को आप ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के दूसरे डिश पास्ता, नूडल्स, सैंडविच और सलाद में खा सकते हैं। ये रोज के खाने का स्वाद बढ़ा देगा। इसे आप मिक्स्ड हर्ब्स, बेसिल, पेपरिका और वॉलनट्स की मदद से बना सकती हैं।
नारियल की चटनी को अधिकतर डोसा या इडली के साथ खाया जाता है। लेकिन आप चाहे तो इसे परांठे या रोटी के साथ भी खा सकती हैं। दाल-चावल के साथ नारियल की चटनी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है।