फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में कमाल की चीज हैै प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल की सूप, घटेगा वजन और सेहत को होंगे कई फायदे

Wed, 01 Jan 2020 11:13 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 01 Jan 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
masoor dal soup with vegetable for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दियों में अक्सर हम ऐसी चीज खाना चाहते हैं, जिससे शरीर में थोड़ी गर्माहट हो जाए लेकिन ठंड में होने वाले आलस के कारण कुछ बनाने का मन नहीं करता है। ऐसे में गर्म सूप का एक कटोरा सबसे बेहतर उपाय हो सकता है। सूप बिना पकी सब्जियों से बनाया जाता है, जिससे उनकी पौष्टिकता बनी रहती है। स्वाद और पोषण से भरपूर सूप का सेवन वजन घटाने के लिए एक अच्छा आहार है। अगर आप वजन घटाने चाहते हैं तो रात में हल्के भोजन के रूप में एक कटोरा सूप ले सकते हैं। आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल के सूप के बारे में बताएंगे जो तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

masoor dal soup with vegetable for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोषल मीडिया

प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल में कई पोषक तत्व होते हैं। इस दाल के सूप को आप वजन घटाने के आहार में शामिल कर सकते हैं। यह एक पॉट डिश है, जिसका अर्थ है, आपको सभी सामग्रियों को इकट्ठा करना है और उन सभी को एक बर्तन में डालकर पकाना है। इस तरह की चीजों को बनाने में काफी समय भी बचता है और ज्यादा टेंपरेचर की भी जरूरत नहीं होती है।

masoor dal soup with vegetable for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मसूर दाल सूप बनाने के लिए सामग्री

मसूर दाल - एक कप
छीला और कटा हुआ गाजर - एक कप
कटा हुआ पालक - एक कप
कटा हुआ प्याज - एक
कटा हुआ टमाटर - एक
पीसा हुआ लहसुन - चार
पीसी हुई लौंग - चार
घी - एक चम्मच
कद्दूकस किया हुआ अदरक
नमक और काली मिर्च - स्वादानूसार
गार्निशिंग के लिए धनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
masoor dal soup with vegetable for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मसूर दाल सूप बनाने की विधि

सबसे पहले दाल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद सभी सामग्री को मिलाएं और एक प्रेशर कुकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर आंच पर चढ़ा दें। करीब 3 से 4 सीटी में सभी सामग्री पक जाएगी। जब दाल पक जाए तो उसे एक कटोरे में निकाल लें और धनिया पत्ती से गार्निश कर दें। आपका मसूर दाल सूप तैयार है जो आपको ठंड से बचाते हुए वजन घटाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
masoor dal soup with vegetable for weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सूप पीने का सही समय

खाली पेट सूप पीने से यह जल्दी अवशोषित हो जाता है। इसलिए सूप खाना खाने से पहले पिया जाता है। सूप पीने का सबसे बढ़िया समय शाम का ब्रंच टाइम यानी 6 से 7 बजे के बीच का माना जाता है। कहने का मतलब यह है कि सूप डिनर से डेढ़ घंटे पहले पिया जाना चाहिए। वैसे भी सर्दियों में शाम को शरीर को गर्माहट देने के लिए गर्म और सुपाच्य चीजों का सेवन करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed