फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri Special Dishes: लोहड़ी पर लंच में पकाएं खास पंजाबी पकवान, मेन्यू में ये व्यंजन करें शामिल

Mon, 13 Jan 2025 07:43 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 13 Jan 2025 07:43 AM IST
सार

लोहड़ी पर खास पंजाबी वेज पकवान बनाने से त्योहार का स्वाद और भी बढ़ जाता है। यहां कुछ शानदार पंजाबी वेज पकवान हैं, जो आप लोहड़ी पर लंच में बना सकती हैं।

विज्ञापन
Lohri Celebration with special Punjabi Dish recipes for Lunch
लोहड़ी पर लंच में पकाएं खास पंजाबी पकवान - फोटो : Adobe stock

Lohri Special Dishes: लोहड़ी विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी किसानों के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह उनकी मेहनत और नई फसल की शुरुआत का जश्न है।



इस दिन सूर्य देवता और अग्नि की पूजा की जाती है, जो किसानों को सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। लोहड़ी के दिन रात में खुले स्थान पर लकड़ियों और उपलों से अग्नि जलाई जाती है। लोग इसके चारों ओर घूमते हैं, मूंगफली, रेवड़ी, गजक और मक्की के दाने अग्नि को चढ़ाते हैं।  

बात जब त्योहार की हो तो अच्छे पकवान बनना तो स्वाभाविक है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे पंजाबी पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप लोहड़ी के दिन लंच में बना सकते हैं। इससे त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। 

Lohri Celebration with special Punjabi Dish recipes for Lunch
सरसों का साग - फोटो : Adobe stock

 सरसों का साग  

सरसों का साग बनाना काफी कठिन होता है। इसलिए हम यहां आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं। इसके लिए सरसों के पत्ते, बथुआ, पालक, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, घी, नमक, जीरा की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सरसों के पत्तों और अन्य साग को उबालकर उसे मिक्सी में पीस लें। फिर घी में तड़का लगाकर उसे अच्छे से पकाएं। इसके साथ मक्के की रोटी और सफेद मक्खन परोसें।

Lohri Celebration with special Punjabi Dish recipes for Lunch
आलू गोभी मसाला - फोटो : Instagram

आलू गोभी मसाला

इसे बनाने के लिए आलू, गोभी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, धनिया पाउडर, घी या तेल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आलू और गोभी को छोटे टुकड़ों में काटें और मसालेदार तड़के में पकाएं। यह सिंपल, स्वादिष्ट और हेल्दी पंजाबी डिश है। सर्दी के मौसम में इसे गरम-गरम पूड़ी के साथ सर्व करें। इसके साथ आप ग्रेवी वाली सब्जी भी बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri Celebration with special Punjabi Dish recipes for Lunch
पंजाबी दाल तड़का - फोटो : instagram

पंजाबी दाल तड़का

पंजाबी दाल तड़का खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए तुअर दाल, चना दाल, टमाटर, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, घी, जीरा, हींग, कड़ी पत्ते की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए दाल को उबालकर तड़का लगाएं। घी में जीरा, हींग, और कड़ी पत्ते तड़का लगाकर दाल में डालें। इसे भी गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें। आप इसके साथ पुलाव भी बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Lohri Celebration with special Punjabi Dish recipes for Lunch
आलू मटर - फोटो : instagram
आलू मटर

ठंड के मौसम में आलू-मटर की सब्जी मजेदार लगेगी। इसे बनाने के लिए आलू, मटर, टमाटर, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आलू और मटर को मसालों के साथ पकाएं और अच्छे से मिश्रित होने तक पकने दें। ये लच्छा पराठे के साथ मजेदार लगती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed