फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2025 Special Food: लोहड़ी के खास अवसर पर जरूर बनाएं तिल-गुड़ के खास पांच व्यंजन

Mon, 13 Jan 2025 07:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 13 Jan 2025 07:42 AM IST
सार

भारत में हर त्योहार के अपने कुछ पारंपरिक पकवान होते हैं। इसी तरह लोहड़ी पर भी कुछ पारंपरिक व्यंजन बनते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Lohri 2025 Special Food recipes in hindi five easy dishes of gud and til in hindi
लोहड़ी के खास अवसर पर जरूर बनाएं तिल-गुड़ के खास पांच व्यंजन - फोटो : Amar Ujala

Happy Lohri 2025 Special Dishes: लोहड़ी साल का सबसे पहला त्योहार और बड़ा त्योहार होता है। ऐसे में इसकी धूम काफी दिन पहले से ही बाजारों और घरों में दिखाई देने लगती है। इस त्योहार के लिए लोग कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। वैसे तो ये पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा धूम पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलती है।



जैसे कि हर भारतीय त्योहार अच्छे खाने के बिना अधूरा होता है, ठीक उसी तरह से लोहड़ी भी बिना अच्छे खाने के अधूरी है। लोहड़ी का त्योहार सर्दी के मौसम में आता है, इसलिए इसमें गुड़ और तिल के पकवान खाने की परंपरा है। इसी को देखते हुए आज हम आपको घर पर ही तिल-गुड़ से बनने वाले पांच स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन पकवानों के सेवन से त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। 

Lohri 2025 Special Food recipes in hindi five easy dishes of gud and til in hindi
तिल-गुड़ लड्डू - फोटो : Instagram

तिल-गुड़ लड्डू  

तिल गुड़ के लड्डू बनाने के लिए आपको सफेद तिल 1 कप, गुड़ - 1 कप और घी की जरूरत पड़ेगी। लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को सूखा भूनें और ठंडा होने दें। पिघले हुए गुड़ में घी मिलाएं और तिल डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।  

Lohri 2025 Special Food recipes in hindi five easy dishes of gud and til in hindi
तिल-गुड़ चिक्की - फोटो : instagram

तिल-गुड़ चिक्की  

चिक्की खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए तिल - 1 कप, गुड़ - 1 कप और घी - 1 चम्मच  की जरूरत पड़ेगी। चिक्की बनाते समय तिल को हल्का भून लें। इसके बाद गुड़ को पिघलाकर इसमें घी डालें। तिल मिलाकर इसे चिकनी प्लेट पर फैलाएं और ठंडा होने दें। चाकू से चौकोर टुकड़े काट लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2025 Special Food recipes in hindi five easy dishes of gud and til in hindi
तिल-गुड़ की खीर - फोटो : Instagram

तिल-गुड़ की खीर

सर्दी के मौसम में तिल-गुड़ की खीर खाने में काफी अच्छी लगती है। खीर बनाने के लिए आपको तिल - 2 चम्मच,  गुड़ - 1/2 कप, चावल - 1/4 कप, दूध - 1 लीटर और सूखे मेवों की जरूरत पड़ेगी। खीर बनाने के लिए चावल को दूध में पकाएं। तिल को भूनकर खीर में डालें। गुड़ मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। ड्राई फ्रूट्स से सजाकर परोसें।  

 

विज्ञापन
Lohri 2025 Special Food recipes in hindi five easy dishes of gud and til in hindi
तिल-गुड़ का पराठा - फोटो : instagram

तिल-गुड़ का पराठा

 यदि कुछ अलग सा बनाने का सोच रही हैं तो तिल-गुड़ का पराठा बनाएं। इसके लिए सबसे पहले गेहूं का आटा - 2 कप,  तिल - 2 चम्मच, गुड़ - 1/2 कप और सेकने के घी निकालकर रख लें। इसे तैयार करने के लिए आपको आटे में पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद गुड़ और तिल का मिश्रण भरकर पराठे बेलें। आखिर में तवे पर घी लगाकर सेंकें और गर्मागर्म परोसें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed