फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lachha Paratha Recipe: बाजार जैसा लच्छा पराठा बनाने की सबसे आसान रेसिपी, स्वाद जीत लेगा सबका दिल

Sun, 03 Sep 2023 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Sep 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
lachha paratha easy recipe in hindi Know Lachha Paratha Ingredients
पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

नाश्ता हो या फिर लंच व डिनर गर्मागर्म पराठे हर मौके पर लजीज लगते हैं। पराठे ग्रेवी सब्जी से ड्राई सब्जी तक के साथ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। अधिकतर लोगों को पराठा पसंद होता है। पराठे के तरह से बनते हैं। लेकिन जब पराठे में ढेर सारी परते होती हैं तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। लच्छा पराठा तो खाने के जायजा ही बदल देता है पर आमतौर पर घर पर लोग कई लेयर्स या परतों वाला पराठा नहीं बना पाते। इसे आप लच्छा पराठा भी कह सकते हैं। पराठे में जितनी ज्यादा परते होती हैं, उसका स्वाद उतना ही अच्छा लगता है। बाजार के लच्छा पराठा खाने के लिए आप पैसे खर्च करते हैं लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं 7 लेयर पराठा बनाने की रेसिपी। लच्छा पराठा बनाने की कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आप मिनटों में परफेक्ट पराठा बना सकती हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए कई परतों वाला पराठा बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स।

lachha paratha easy recipe in hindi Know Lachha Paratha Ingredients
आटा - फोटो : pixabay

लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री

एक कटोरी गेहूं का आटा, एक कटोरी मैदा, 2-3 बड़े चम्मच घी, नमक, लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार, अजवाइन आवश्यकतानुसार।

lachha paratha easy recipe in hindi Know Lachha Paratha Ingredients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लच्छा पराठा बनाने का तरीका

स्टेप 1- गेहूं के आटे, मैदे और पानी को मिलाकर आटा गूंथ लें। आटा गूंथते समय इसमें थोड़ा तेल या घी मिलाएं।

स्टेप 2- आटे को 15 मिनट के लिए ढक कर अलग रख दें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lachha paratha easy recipe in hindi Know Lachha Paratha Ingredients
पराठा बेलना - फोटो : istock

स्टेप 3- अब आटे की एक बड़ी लोई बेलें। इस लोई में से 7 पतली लेयर्स काट लीजिए।

स्टेप 4- फिर इन सातों लेयर्स पर तेल और सूखा आटा लगाइए और एक के ऊपर एक रखते जाइए।

स्टेप 5- सातों परतों को एक के ऊपर एक रख कर मोड़कर लोई बना लीजिए।  

स्टेप 6-इस लोई को हल्के हाथों से बेलें। धीरे धीरे से पराठे का आकार दे दीजिए।

विज्ञापन
lachha paratha easy recipe in hindi Know Lachha Paratha Ingredients
पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 7- अब गैस पर तवा रखकर गर्म करें और उसपर बेला हुआ पराठा रखें।

स्टेप 8- पराठे को एक तरफ सेंक लें, हल्का भूरा होने पर पलट कर घी लगा लें। तब तक दूसरी तरफ भी सेंक लें।

स्टेप 9- दूसरी तरफ भी घी लगाकर अच्छी तरह सेंक कर गरम गरम पराठा सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed