Kajari Teej 2023: कजरी तीज का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन का इंतजार महिलाएं साल भर करती हैं। कजरी तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ से अपने पति की तरक्की और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर साल हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज व्रत रखा जाता है। इस वर्ष कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर 2023 के दिन रखा जाएगा।
Kajari Teej 2023: कजरी तीज पर बनाएं सत्तू के लड्डू, इस आसान विधि से बनाने पर लगेंगे बहुत स्वादिष्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:05 AM IST
सार
कजरी तीज का त्योहार सत्तू के बिना अधूरा होता है। ऐसे में आप घर पर ही सत्तू के लड्डू बनाकर भगवान का भोग लगा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन