फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना चाहते हैं कुछ खास तो तुरंत बनाएं दही कबाब रोल्स, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Fri, 17 Nov 2017 02:53 PM IST
रूपयान डेस्क, अमर उजाला
रूपयान डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Nov 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
know the amazing dahi kawab recipe

दही कबाब रोल्स बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। वैसे तो सबको यही लगता है की कबाब सिर्फ एक नॉन वेज डिश है लेकिन ऐसा नहीं है कबाब वेज तरीके से भी बनाये जा सकते है। इन्हे बनाना बहुत ही आसान है और यह एक ऐसी डिश है जिसे सभी लोग बहुत पसंद करते हैं। जानिए इसे बनाने का तरीका।



ये भी पढ़ें- हल्दी की चाय पीने के हैं कई फायदे, जान लीजिए इसे बनाने का क्या है सही तरीका

know the amazing dahi kawab recipe

सामग्री
दही (पानी निकाले हुए) एक कप, ब्रेड 6, पनीर 100 ग्राम, मैदा 2 बड़ा चम्मच, शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) ½ कप, गाजर (बारीक कटी हुई) ½ कप, हरा  धनिया (बारीक कटा हुआ) 2-3 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 2, काली मिर्च (दरदरी  कुटी हुई) ¼ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल - तलने के लिए

ये भी पढ़ें- मूली के इन फायदों के बारे में सुनकर इसे एक दिन भी मिस नहीं करेंगे आप

know the amazing dahi kawab recipe

बनाने की विधि
कबाब रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 3-4 घंटे के लिए टांग दें, ताकि इससे सारा पानी निकल जाए। अब इसे किसी बर्तन में लें। दही में पनीर को कद्दूकस करके मिलाएं। साथ में गाजर,  शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक भी मिलाएं। सारी सामग्रियों को मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल तैयार कर लें। घोल बनाने के बाद, ब्रेड के किनारों को चाकू से काटकर हटा दें। एक ब्रेड लेकर उसे बेलन की मदद बेलकर पतला कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the amazing dahi kawab recipe

मैदे का घोल लगाकर रोल करें
इस ब्रेड पर एक चम्मच स्टफिंग रखें तथा ब्रेड के किनारों पर मैदे का घोल लगाकर ब्रेड को रोल करें। दही कबाब रोल को पॉलीथिन शीट पर रखकर एक बार फिर से रोल कर लीजिए, जिससे ब्रेड के किनारे अच्छे से चिपक जाएं। रोल के दोनों किनारों को हल्के हाथों से दबाकर एक-दूसरे की विपरित दिशा में फोल्ड कर दें। ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट से निकालें और एक प्लेट में रख लें। सारे दही कबाब रोल इसी प्रकार बना लीजिए। दही कबाब रोल्स तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल के मध्यम गर्म होने पर एक-एक करके 3 से 4 रोल्स कड़ाही में डालें। चारों तरफ से इसे अच्छी तरह से सुनहरा तल लीजिए। स्वाद से भरपूर दही कबाब रोल्स को काटकर टोमैटो कैचअप, हरे धनिये की चटनी या किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

विज्ञापन
know the amazing dahi kawab recipe

बनाते समय इस बात का रखें ध्यान
ब्रेड को सही तरह से पतला बेलें और रोल करके दोनों किनारों को अच्छे से चिपकाएं। इससे तलते समय रोल से दही बाहर नहीं आएगा। दही कबाब रोल्स तलने के लिए मध्यम या मध्यम तेज गर्म तेल होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed