Pressure Cooker Rice Recipe In Hindi: चावल को सही तरीके से पकाया जाए, तो साधारण-सी थाली भी खास बन जाती है। लेकिन कुकर में चावल बनाते समय पानी की मात्रा, चावल की किस्म और पकाने के समय पर ध्यान न देने से वे चिपचिपे और जरूरत से ज्यादा नरम हो सकते हैं। चावल बनाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां उनके स्वाद और टेक्सचर को बिगाड़ सकती हैं। चावल को ठीक से न धोना, पानी की मात्रा का सही ध्यान न रखना और पकने के तुरंत बाद उन्हें चलाना, इसकी आम वजहें हो सकती हैं। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट की तरह दाने-दाने अलग और खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान कुकिंग टिप्स अपनाकर बेहतर नतीजा पा सकते हैं।
प्रेशर कुकर राइस रेसिपी: कुकर में चावल चिपचिपे क्यों बनते हैं? जानें खिले-खिले चावल बनाने का सही तरीका
Pressure Cooker Rice Recipe: भारतीय घरों में चावल रोजाना बनने वाले पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। लेकिन कई बार कुकर में चावल पकाते समय वे आपस में चिपक जाते हैं या जरूरत से ज्यादा नरम हो जाते हैं।
चावल के चिपचिपे होने का सबसे बड़ा कारण उसके ऊपरी दाने पर मौजूद स्टार्च होता है। जब आप चावल को बिना धोए या केवल एक बार हल्का सा धोकर सीधे कुकर में पकने रख देते हैं, तो स्टार्च पानी के साथ मिलकर गोंद जैसा काम करता है, जिससे चावल चिपक जाते हैं। इसलिए चावल पकाने से पहले उसे 2-3 बार साफ पानी से अच्छी तरह मलकर धोएं। जब तक पानी पूरी तरह साफ और ट्रांसपेरेंट न दिखने लगे, तब तक धोते रहें ताकि सारा अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए।
चावल को धोने के बाद 15 से 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखने से वे अच्छी तरह पकने में मदद मिलती है। इससे चावल के दाने नमी सोख लेते हैं और पकने पर अच्छी तरह फूलते हैं। हालांकि, भिगोने के बाद अतिरिक्त पानी निकालना जरूरी है। इसके बाद कुकर में पानी की मात्रा चावल की किस्म और भिगोने के समय के अनुसार रखें, ताकि चावल ज्यादा गीले या चिपचिपे न बनें और दाने-दाने अलग रहें।
मल्टीग्रेन आटा रेसिपी: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, प्रोटीन से भरपूर बनेंगी रोटियां
चावल को खिले-खिले बनाने में पानी की सही मात्रा अहम भूमिका निभाती है। अक्सर लोग अंदाज से पानी डाल देते हैं, जिससे चावल जरूरत से ज्यादा नरम या चिपचिपे हो जाते हैं। वहीं, पानी कम होने पर चावल ठीक से पक नहीं पाते। इसलिए चावल की किस्म और भिगोने के समय को ध्यान में रखकर पानी डालना चाहिए। आमतौर पर कुकर में 1 कप सफेद चावल के लिए करीब 1.5 से 1.75 कप पानी से शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, सही मात्रा चावल की वैरायटी और कुकर के हिसाब से बदल सकती है।
- कुकर का ढक्कन हटाते ही गरमा-गरम चावल को कलछी या चम्मच से चलाने के बजाय कांटे का उपयोग करें।
- चावल पकने के बाद गैस बंद करें और चावल को 5 से 10 मिनट के लिए ढका रहने दें।
- अगर आप कुकर मे एकदम रेस्टोरेंट जैसे सफेद और अलग-अलग दाने वाले चावल चाहते हैं, तो पानी डालते समय उसमें आधा छोटा चम्मच देसी घी या 3-4 बूंदें नीबू का रस मिला दें।
- घी चावल के दानों को आपस में चिपकने से रोकता है और बेहतरीन खुशबू देता है।
- नींबू का रस चावल के प्राकृतिक सफेद रंग को बनाए रखता है और स्टार्च के असर को कम करता है।