फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्दी रोटी रेसिपी: गेहूं के अलावा कौन सी रोटी है ज्यादा पौष्टिक? थाली में करें शामिल, जानें बनाने का तरीका

Fri, 23 Oct 2026 04:12 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 23 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

Healthy Roti Recipe: आमतौर पर लोग गेहूं, रागी, बाजरा, ज्वार और मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाते हैं, लेकिन इनके अलावा भी कई तरह के अनाज और दालों से पौष्टिक रोटियां बनाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
Different types of roti health benefits include it in your meal sabse takatvar atte ki roti kaun si hai
थाली में शामिल करें ये पौष्टिक रोटियां - फोटो : Ai generated/Amar ujala

Healthy Roti Recipe in Hindi: रोटी भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है और ज्यादातर घरों में गेहूं की रोटी रोजाना बनाई और खाई जाती है। डाइट में अलग-अलग अनाजों और दालों से बनी रोटियां शामिल करके पोषण के विकल्प बढ़ाए जा सकते हैं। मक्का, जौ और चने के आटे से बनी रोटियां स्वाद के साथ फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी दे सकती हैं। अगर आप अपनी रोजाना की थाली में कुछ हेल्दी विकल्प जोड़ना चाहते हैं, तो जानिए गेहूं, रागी, बाजरा, ज्वार और मल्टीग्रेन के अलावा कौन-कौन सी रोटियां फायदेमंद हो सकती हैं और इन्हें घर पर बनाने का आसान तरीका क्या है। 

Trending Videos
Different types of roti health benefits include it in your meal sabse takatvar atte ki roti kaun si hai
बेसन या चने की रोटी बनाने का तरीका - फोटो : Ai generated
बेसन या चने की रोटी

बेसन या चने के आटे की रोटी बनाना काफी आसान है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में दिनभर ताकत बनी रहती है। 


सामग्री 

 

  • 1 कप बेसन या चने का आटा
  • जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन (वैकल्पिक)
  • 1 छोटा चम्मच तेल या घी (वैकल्पिक
 

बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में बेसन या चने का आटा डाल कर नमक और अजवाइन के साथ थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम गूंथ ले
  • आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और इसे दो बटर पेपर या प्लास्टिक शीट के बीच रखकर धीरे-धीरे बेलें, ताकि रोटी टूटे नहीं। 
  • गर्म तवे पर रोटी डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें। 
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा घी या तेल लगा सकती हैं।
Different types of roti health benefits include it in your meal sabse takatvar atte ki roti kaun si hai
रागी की रोटी बनाने का तरीका - फोटो : Ai generated
रागी की रोटी

रागी को कैल्शियम और आयरन का सबसे बड़ा खजाना माना जाता है। अगर जोड़ों में दर्द रहता है, हड्डियां कमजोर महसूस होती हैं या शरीर में खून की कमी है, तो रागी की रोटी खाना शुरू कर दीजिए। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 


सामग्री
  • 1 कप रागी का आटा
  •  लगभग आधा कप गर्म पानी (जरूरत के अनुसार)
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच तेल या घी (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका
  • एक बर्तन में रागी का आटा और नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी मिलाते हुए नरम आटा तैयार करें।
  • इसे कुछ मिनट ढककर रख दें।
  • आटे की छोटी लोई बनाएं। 
  • इसे दो प्लास्टिक शीट या बटर पेपर के बीच रखकर हाथों से धीरे-धीरे गोल आकार दें।
  • रागी में ग्लूटेन नहीं होता और रोटी आसानी से टूट सकती है।
  • गर्म तवे पर रोटी डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। 
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा घी लगा सकती हैं।


मल्टीग्रेन आटा रेसिपी: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, प्रोटीन से भरपूर बनेंगी रोटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Different types of roti health benefits include it in your meal sabse takatvar atte ki roti kaun si hai
बाजरे की रोटी बनाने का तरीका - फोटो : Ai generated
बाजरे की रोटी


ठंड के दिनों में बाजरे की रोटी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे यह ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्माहट देती है। बाजरे की रोटी धीरे-धीरे पचती है, जिससे शरीर को काफी देर तक लगातार एनर्जी मिलती रहती है और बार-बार भूख भी नहीं लगती। 


सामग्री

  • 2 कप बाजरे का आटा 
  • गूंधने के लिए गरम पानी (आवश्यकतानुसार)
  • आधा छोटा चम्मच नमक (वैकल्पिक)
  • रोटी पर लगाने के लिए देशी घी

 

बनाने का तरीका
 

  • एक बर्तन में बाजरे का आटा लें। इसमें थोड़ा-थोड़ा गरम पानी डालकर आटे को अच्छी तरह मसलते हुए नरम और चिकना गूंथ लें।
  • गुंथे हुए आटे से एक मध्यम आकार की लोई तोड़ें और उसे हथेलियों से गोल और चिकना करें।
  • लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की मदद से थपथपाते हुए या हल्के हाथों से बेलकर बड़ा करें।
  • गरम तवे पर रोटी डालें। रोटी की ऊपरी सतह पर हल्का सा पानी लगा सकते हैं। एक तरफ से सिकने के बाद इसे पलट लें।
  • तवे या सीधे गैस की धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से भूरे और सुनहरे धब्बे आने तक सेकें।
विज्ञापन
Different types of roti health benefits include it in your meal sabse takatvar atte ki roti kaun si hai
ज्वार की रोटी बनाने का तरीका - फोटो : Ai generated
ज्वार की रोटी

ज्वार की रोटी एक पौष्टिक और ग्लूटेन-फ्री विकल्प है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं या फिर पेट भारी-भारी महसूस होता है, तो ज्वार की रोटी आपकी मदद कर सकती है। 


सामग्री
  • 1 कप ज्वार का आटा
  • लगभग आधा कप गर्म पानी (जरूरत के अनुसार)
  • स्वादानुसार नमक (वैकल्पिक)
  • थोड़ा घी (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका
 
  • एक बर्तन में ज्वार का आटा लें। इसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
  • आटे को ज्यादा देर तक न छोड़ें, क्योंकि यह सूखने पर टूट सकता है।
  • आटे की छोटी लोई बनाएं। 
  • फिर इसे हथेलियों से थपथपाकर या दो प्लास्टिक शीट के बीच रखकर गोल रोटी का आकार दें। 
  • शुरुआत में रोटी थोड़ी मोटी रखें, ताकि वह आसानी से टूटे नहीं।
  • गर्म तवे पर रोटी डालें और मध्यम आंच पर एक तरफ हल्के निशान आने पर पलटें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें।
  •  चाहें तो थोड़ा घी लगा सकती हैं।


बाजरे की रोटी: बिना टूटे बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? आजमाएं ये देसी नुस्खा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed