फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooji Protection Tips: सूजी में पड़ गए हैं कीड़े, तो साफ करने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स

Mon, 01 Apr 2024 10:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Apr 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
Kitchen Hacks How To Get Rid Bugs of Sooji Protection tips
सूजी से कीड़े साफ करने के उपाय - फोटो : Istock

आपके किचन में कई ऐसी खाने की सामग्री होती हैं, जिनको अगर सही से स्टोर न करों तो वह जल्दी खराब हो सकती हैं। वहीं कुछ खाने की चीजों में जल्दी कीड़े लग जाते हैं। ये छोटे छोटे कीड़े खाने पीने की सामग्री को बर्बाद कर देते हैं। बात सूजी की ही ले ली जाए, सूजी या रवा को अधिक समय तक रखने से उसके अंदर कीड़े लग जाते हैं। सफेद रंग के छोटे छोटे कीड़ों की वजह से सूजी खाने लायक नहीं रह जाती है। सूजी को खुला रखने, नमी लगने आदि के कारण वह खराब हो जाती है। जब उसमें कीड़े लग जाते हैं और खाने योग्य नहीं रह जाती, तो महिलाएं कीड़े लगी सूजी को फेकना ही सही समझती है। इससे आपके पैसे और सामान दोनों का नुकसान होता है। हालांकि सूजी के कीड़े हटा कर उसे साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। सूजी में लगे कीड़ों को साफ करने के कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमाकर आप सूजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं किचन के ऐसे आसान उपाय जो सूजी को रखेंगे साफ और कीड़े भगाने में मदद करेंगे।

Kitchen Hacks How To Get Rid Bugs of Sooji Protection tips
सूजी से कीड़े साफ करने के उपाय - फोटो : pixabay

सूजी को धूप में रखें

अगर सूजी में सफेद रंग के कीड़े लगे हैं तो सबसे पहले सूजी को छलनी की मदद से अच्छी तरह से छान लें। फिर उसे कुछ देर के लिए धूप में रख दें। ऐसा करने से पहली बार में तो छलनी से ही कीड़े सूजी से निकल जाएंगे, जो बचेंगे वह धूप पड़ने पर निकल जाएंगे। ध्यान रखे कि सूजी को धूप में रखने के बाद बीच बीच में हाथों से चलाते रहें ताकि कीड़े बाहर निकल जाएं। उसके बाद एक बार और छलनी से सूजी छान लें।

Kitchen Hacks How To Get Rid Bugs of Sooji Protection tips
सूजी से कीड़े साफ करने के उपाय - फोटो : iStock

नीम के पत्ते सूजी में रखें

कीचन में सूजी को अच्छे से एयरटाइट कंटेनर में रखते हैं लेकिन फिर भी रवा में कीड़े लग जाते हैं तो सूजी में नीम के पत्ते डालें। इसके लिए 10 -12 नीम के पत्ते साफ करके सूजी में रख दें। ये ध्यान रहे कि नीम के पत्तों में पानी न हो, वह सूखे हुए हों। लगभग आधे घंटे में सूजी के कीडें नीम के कारण भाग जाएंगे। छान कर इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks How To Get Rid Bugs of Sooji Protection tips
सूजी से कीड़े साफ करने के उपाय - फोटो : Pixabay

कपूर का इस्तेमाल करें

कपूर कई तरह के कीड़े भगाने में मदद करता है। सूजी में लगे कीड़ों को निकालने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में सूजी निकाल कर उसके ऊपर एक अखबार फैला लें। कपूर के तीन चार टुकड़ों को अखबार के ऊपर डालें। लगभग आधे घंटे में कपूर की गंथ से कीड़े भाग जाएंगे। फिर छलनी से सूजी छान कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kitchen Hacks How To Get Rid Bugs of Sooji Protection tips
सूजी से कीड़े साफ करने के उपाय - फोटो : Istock

सूजी स्टोर करने के टिप्स

सूजी जल्दी खराब हो जाती है ये तो सबको पता है। लेकिन ऐसा होता क्यों है? सूजी में कीड़े उसे सही तरीके से स्टोर न करने की वजह से लगते हैं। ऐसे में सूजी को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए रखने के लिए कुछ टिप्स हैं।

-सबसे पहले तो जिस डिब्बे में सूजी रखें, उसका ढक्कन पूरी तरह से टाइट होना चाहिए।

-सूजी को कांच से बने एयर टाइट जार या कंटेनर में ही रखें।

नोट- अगर इन टिप्स को आजमाने के बाद भी सूजी से कीड़े न निकलें तो उसका इस्तेमाल न करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed