Mooli Ka Achar: गर्मी के मौसम में लौकी, तोरई खा-खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में बाजार में काफी रंग-बिरंगी सब्जियां मिलती हैं। सब्जियां मिलने के साथ-साथ इस मौसम में लोग तरह-तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं। इन पराठों के साथ इस मौसम में रायता और मूली का अचार बनाया जाता है।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सर्दियों में मिलने वाला मूली का अचार पसंद होगा। वैसे तो मूली का अचार बनाना काफी आसान है, लेकिन बावजूद इसके कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से अचार स्वादिष्ट बनने की बजाय सड़ने लगता है। आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी आसान विधि से इस अचार को बनाकर सर्दियों में पराठों का मजा ले पाएं।
2 of 6
मूली को सही से सुखाना
- फोटो : instagram
मूली को सही से सुखाना
मूली का अचार बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। मूली में पानी का होना अचार को जल्दी खराब कर सकता है। अचार बनाने से पहले मूली को धोकर पूरी तरह सुखा लें। सुखाने के लिए इसे धूप में ही रखें, तभी इसका पानी पूरी तरह से सूखेगा। वरना ये अचार को खराब कर देगा।
3 of 6
मसाले होने चाहिए सही
- फोटो : instagram
मसाले होने चाहिए सही
मूली का अचार बनाते वक्त काफी कम मसालों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इस अचार में मसालों की मात्रा सही होनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा या कम मसाले डालने से अचार का स्वाद बिगड़ सकता है। इसकी हमेशा इस अचार को बनाने के लिए सही मसालों का इस्तेमाल करें।
4 of 6
तेल की मात्रा का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
तेल की मात्रा का रखें ध्यान
मूली के अचार में सही का उपयोग अचार को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए किया जाता है। ऐसे में ये तेल पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए ताकि वह मूली को ढक सके। यदि तेल कम रहेगा तो इसमें फंगस होने लगेगी।
5 of 6
अचार में अवश्य लगाएं धूप
- फोटो : instagram
अचार में अवश्य लगाएं धूप
मूली को मसाले मिलाने के बाद तुरंत स्टोर न करें। उसे कुछ समय तक धूप में रखने दें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसे कम से कम दो से तीन दिन की धूप दिखानी चाहिए, वरना ये सड़ जाएगा।