फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: घर पर आयोजित की है क्रिसमस पार्टी तो पहले से तैयार करें ये स्नैक्स, मेहमानों को आएंगे पसंद

Wed, 11 Dec 2024 01:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Dec 2024 01:55 PM IST
सार

अगर आप घर पर क्रिसमस पार्टी आयोजित कर रहे हैं, तो स्नैक्स का सही चयन आपकी पार्टी को और भी यादगार बना सकता है। यहां हम कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप पहले से तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Christmas 2024 easy and tasty snacks for Christmas party at home
घर पर आयोजित की है क्रिसमस पार्टी तो पहले से तैयार करें ये स्नैक्स - फोटो : Adobe stock

Christmas 2024: क्रिसमस का इंतजार लोगों को सालभर रहता है। इसे कई जगह बड़ा दिन भी कहा जाता है। क्रिसमस का दिन यीशु मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री सजाते हैं, जिसमें रंग-बिरंगी लाइट्स, गेंदे, तारों और अन्य सजावटी चीजों का उपयोग किया जाता है। बच्चे खासकर सांता क्लॉज का इंतजार करते हैं, जो बच्चों को तोहफे देते हैं। इसके साथ-साथ इस दिन लोग चर्च जाते हैं, प्रार्थना करते हैं और यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प करते हैं।



क्रिसमस के दिन लोग भी एक-दूसरे से मिलकर खुशियां मनाते हैं, इसके लिए वो एक-दूसरे के घर जाकर मैरी क्रिसमस कहते हैं। इसी वजह से लोग क्रिसमस के दिन अपने घर पर पकवान भी बनाते हैं। यदि आपने भी अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी है तो कुछ खास स्नैक्स आप मेहमानों के लिए तैयार कर सकते हैं। आइए आपको इन स्नैक्स के बारे में बताते हैं। 

Christmas 2024 easy and tasty snacks for Christmas party at home
मिनी सैंडविच - फोटो : instagram

मिनी सैंडविच

मिनी वेज सैंडविच आप पहले से बनाकर तैयार कर सकते हैं। इन छोटे सैंडविचों को क्रीम चीज, खीरा, पनीर, और सैंडविच मेयो के साथ तैयार करें। इसे आप काटकर क्रिसमस ट्री या स्टार के आकार में काटकर परोसें। कैचअप के साथ ये सैंडविच काफी स्वादिष्ट लगते हैं। 

Christmas 2024 easy and tasty snacks for Christmas party at home
चीज बॉल्स - फोटो : instagram

चीज बॉल्स

ये चीज बॉल्स बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद आती है। इसे आप बेक भी कर सकते हैं। चीज बॉल्स को बनाने के लिए हमेशा ऐसी चीज का इस्तेमाल करें, जो आसानी से मेल्ट हो जाए। ताकि जब कोई इसे खाए, तो तो चीज मुंह में घुल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 easy and tasty snacks for Christmas party at home
पफ - फोटो : instagram

पफ

आजकल तो बाजार में पफ शीट रेडीमेड ही मिलती हैं। इनके इस्तेमाल करके आप इसके बीच में आलू, पनीर या चिकन फिलिंग से भर सकते हैं। बच्चों को चीज की स्टफिंग भी काफी पसंद आती है। ऐसे में आप पिज्जा स्टफिंग भी भर सकती हैं। 

 

विज्ञापन
Christmas 2024 easy and tasty snacks for Christmas party at home
क्रिसमस थीम कप केक - फोटो : instagram

क्रिसमस थीम कप केक

 क्रिसमस के दिन केक खाने और बनाने की प्रथा शुरू से चली आ रही है। ऐसे में आप पहले से ही चॉकलेट और वैनिला कपकेक्स बना कर तैयार कर सकते हैं। इन्हें तैयार करने के बाद रेड, ग्रीन, और व्हाइट बटरक्रीम से सजावट करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed