How To Make Rice Dosa At Home: डोसा, दक्षिण भारतीय खाने का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही इसे बनाना कठिन है। इसकी तैयारी में सबसे कठिन काम है दाल और चावल को रातभर भिगोकर फिर अगले दिन उसे पीसना। इसी झंझट की वजह से बहुत से लोग तो डोसा बनाते ही नहीं हैं।
पर, क्या आप जानते हैं कि आप इंस्टेंट भी डोसा बनाकर तैयार कर सकते हैं। दरअसल, चावल के आटे की मदद से आसानी से और जल्दी डोसा तैयार किया जा सकता है। ये तरीका न केवल समय बचाता है बल्कि नए टेस्ट के साथ क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन डोसा बनाने में भी मदद करता है।
इस विधि से आप चाहें तो सादे डोसा के साथ विभिन्न चटनी और सांभर का आनंद ले सकते हैं। बच्चों और बड़ों को यह तरीका बहुत पसंद आएगा, क्योंकि यह पारंपरिक स्वाद को बनाए रखते हुए तैयार करना बेहद आसान है।
2 of 5
चावल का डोसा कैसे बनाएं ?
- फोटो : instagram
चावल का डोसा कैसे बनाएं ?
चावल के आटे से डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चावल का आटा लें और इसमें धीरे-धीरे आधा कप पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न बहुत पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा, क्योंकि इसकी स्थिरता डोसा की क्रिस्पी टेक्सचर और फैलाव को तय करेगी। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और घोल को लगभग 5-8 मिनट के लिए अलग रख दें। अब इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा और चिली फ्लैक्स डालें, ताकि आप इसे सिर्फ चटनी के साथ भी खा सकें।
3 of 5
चावल का डोसा कैसे बनाएं ?
- फोटो : instagram
घोल तो तैयार होने के बाद तवा या नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर अच्छी तरह गर्म करें और हल्का तेल या घी लगाएं ताकि डोसा चिपके नहीं। जब तवा तैयार हो जाए, तो एक छोटी कटोरी की मदद से घोल लेकर तवे पर बीच से बाहर की ओर गोलाकार फैलाएं। डोसा जितना पतला फैलेगा, उतना ही कुरकुरा और हल्का बनेगा।
4 of 5
चावल का डोसा कैसे बनाएं ?
- फोटो : instagram
अब इसे मध्यम आंच पर दो से तीन मिनट तक पकने दें। ध्यान दें कि डोसा के किनारे हल्के सुनहरे और कुरकुरे होने लगें। इस समय आप ऊपर से थोड़ा सा घी या तेल डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। डोसा तैयार होने के बाद इसे तुरंत परोसें। इसे नारियल चटनी, हरी धनिया चटनी या गरमागरम सांभर के साथ खाया जा सकता है। आप इसे सिर्फ चटनी के साथ भी खा सकते हैं, क्योंकि इसमें आपने पहले से ही थोड़े मसाले डाल रखें हैं।
5 of 5
चावल का डोसा कैसे बनाएं ?
- फोटो : instagram
एक्स्ट्रा टिप- डोसा हमेशा मध्यम आंच पर पकाएं ताकि यह भीतर से पूरी तरह पके और बाहर से कुरकुरा बने। बचे हुए डोसे को बाद में हल्का सेक कर भी परोसा जा सकता है। इस आसान विधि से आप पारंपरिक दाल भिगोने की झंझट को छोड़कर जल्दी और स्वादिष्ट डोसा तैयार कर सकते हैं।