How To Make Aloo Papad Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी जाना जाता है। इस मौके पर घरों में तरह-तरह की पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं, जिनमें आलू के पापड़ का खास स्थान है। बाजार में मिलने वाले पापड़ जहां महंगे और मिलावटी हो सकते हैं, वहीं घर पर बनाए गए आलू के पापड़ स्वाद, शुद्धता और सेहत तीनों के लिहाज से बेहतर होते हैं।
खास बात ये है कि सही तरीके से बनाए गए आलू के पापड़ लंबे समय तक खराब नहीं होते और सालभर आराम से खाए जा सकते हैं। तो अगर आप भी होली की तैयारियों के दौरान कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ टिकाऊ भी हो, तो आलू के पापड़ एक बेहतरीन विकल्प हैं।
हमारी बताई गई आसान विधि से आप कम समय और कम सामग्री में परफेक्ट आलू के पापड़ बना सकती हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे। तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
2 of 5
बनाने की विधि है आसान
- फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि है आसान
सबसे पहले 2 किलो अच्छे और बिना दाग वाले आलू लें। आलुओं को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर या बड़े बर्तन में पूरी तरह गलने तक उबाल लें। ध्यान रखें कि आलू ज्यादा पानी वाले न हों, वरना पापड़ ठीक से सूखेंगे नहीं। उबलने के बाद आलुओं को ठंडा करें और छीलकर किसी बड़े बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि मिश्रण में एक भी गुठली न रहे, वरना पापड़ बेलते समय टूट सकते हैं।
3 of 5
बनाने की विधि है आसान
- फोटो : instagram
अब मैश किए हुए आलू में स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 चम्मच अजवाइन डालें। चाहें तो आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर भी मिला सकती हैं। सभी मसालों को आलू में अच्छी तरह मिलाकर नरम लेकिन सख्त आटा जैसा मिश्रण तैयार करें। जरूरत लगे तो हाथों पर हल्का सा तेल लगाकर गूंथें, पानी बिल्कुल न डालें।
4 of 5
बनाने की विधि है आसान
- फोटो : instagram
इसके बाद मिश्रण से नींबू के आकार के छोटे-छोटे गोले बना लें। किसी साफ प्लास्टिक शीट या सूती कपड़े पर गोले रखकर हल्के हाथ से बहुत पतले पापड़ बेलें। पापड़ जितने पतले होंगे, उतने ज्यादा कुरकुरे बनेंगे। अब इन पापड़ों को तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं। रोज उन्हें पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छे से सूख जाएं।
5 of 5
बनाने की विधि है आसान
- फोटो : instagram
जब पापड़ पूरी तरह सख्त हो जाएं और हाथ लगाने पर टूटने लगें, तब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। सही तरीके से बनाए और सुखाए गए आलू के पापड़ सालभर तक खराब नहीं होते और जरूरत पड़ने पर तलकर या सेककर खाए जा सकते हैं।