{"_id":"5aa3b0654f1c1baa758b4a55","slug":"homemade-pineapple-jam-reciepe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं अपने बच्चों के लिए पाइनएप्पल जैम","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इन आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं अपने बच्चों के लिए पाइनएप्पल जैम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
jam
अधिकांश बच्चों को ब्रेकफास्ट में ब्रैड जैम खाना बहुत पसंद होता है। वैसे तो बाजार में तमाम फ्लेवर के जैम आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इनकी शुद्धता की गारंटी नहीं होती। आप चाहे तो अपने बच्चों के लिए घर पर ही आसानी से जैम बना सकते हैं। आईए आपको बताते हैं पाइनएप्पल जैम बनाने की विधि…
jam
सामग्रीः-
1 पाइनएप्पल कटा हुआ
2 कप- चीनी
1 चम्मच खाने में इस्तेमाल होने वाला कलर
1 चम्मच नींबू का रस
1 पाइनएप्पल कटा हुआ
2 कप- चीनी
1 चम्मच खाने में इस्तेमाल होने वाला कलर
1 चम्मच नींबू का रस
jam
विधिः-
पाइनएप्पल के कटे हुए टुकड़ों को आधा कप पानी के साथ मिक्सर में पीस लें। अब एक पैन में इस पेस्ट को निकालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। उसके बाद इसमें शक्कर, नीबू का रस और पीला रंग मिला दें औरह मध्यम आंच पर पकाएं। ऐसा तब तक करें, जब तक यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे। जब यह मिश्रण बर्तन की तली में लगने लगे तब गैस बंद कर दें। अब आपका पाइनएप्पल जैम तैयार है। जैम के ठंडा होने पर इसे एयरटाइट बर्तन में करके फ्रिज में रख दें और आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करें।