फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snacks Without Oil: बिना तेल के बनने वाले ये नाश्ते, जिसे खाकर पेट भी रहेगा दुरुस्त

Sat, 23 Nov 2024 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 23 Nov 2024 09:45 AM IST
सार

बिना तेल के बनने वाले नाश्ते सेहतमंद और हल्के होते हैं। यहां कुछ ऐसे विकल्प दिए गए हैं जो बिना तेल के आसानी से बनाए जा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Healthy Breakfast Option list without fry
बिना तेल के बनने वाले ये नाश्ते - फोटो : Adobe stock

Snacks Without Oil: एक समय था जब लोग तरह-तरह के पकवान खाना पसंद करते थे, और इन्हें खाने से उनकी तबियत में किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में लोग न सिर्फ खाने से पहले सोचते हैं, बल्कि वो इस बात का भी पूरा ध्यान रखते हैं कि किसी भी तरह के खाने का दुष्प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर न पड़े। इसके लिए ही वो कम तेल मसाले वाला नाश्ता और खाना पसंद करते हैं।



तेल मसाले वाला खाना शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है। ऐसे में हम आज यहां आपको कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाने के लिए जीरो ऑयल का इस्तेमाल करना पड़ेगा। जीरो ऑयल मतलब कि इसे बनाने के लिए आपको एक बूंद तेल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

Healthy Breakfast Option list without fry
ओट्स पोहा - फोटो : instagram

ओट्स पोहा  
 
ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ओट्स को हल्का भूनकर पानी और सब्जियों के साथ पकाएं। इसमें नींबू और मसाले डालकर स्वाद बढ़ाएं। इसे बच्चे से लेकर बड़े लोग तक आसानी से खा सकते हैं। 

Healthy Breakfast Option list without fry
सूजी का उपमा - फोटो : instagram

सूजी का उपमा

यदि हेल्दी खाने की बात हो रही है और उसमें उपमा का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। उपमा बनाने के लिए सूजी को पानी, सब्जियां और मसाले डालकर पकाएं। इसे तेल के बिना नॉन-स्टिक पैन में बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक बूंद तेल की जरूरत भी नहीं पड़ती। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Breakfast Option list without fry
वेजिटेबल इडली - फोटो : instagram

 वेजिटेबल इडली

सादा इडली तो आपने खूब ही खाई होंगी, पर क्या आपने कभी वेजिटेबल इडली खाई है ? इसके लिए आपको सूजी साधारण तरीके से इडली का घोल तैयार करना है और फिर उसमें ढेर सारी सब्जियों को मिलाना है। सब्जियों की वजह से इडली का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
Healthy Breakfast Option list without fry
ढोकला - फोटो : instagram

 ढोकला
 
 मशहूर गुजराती पकवान ढोकला खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाना भी काफी सरल होता है। ऐसे में आप बिना सोचे झटपट इसे तैयार कर सकती हैं। यदि आपके पास बेटर में खमीर उठाने का समय नहीं है तो आप इनो का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed