फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips to Make Mooli Paratha: बनाते समय कभी नहीं फटेगा मूली का पराठा, अगर अपना लेंगी ये जुगाड़

Fri, 22 Nov 2024 01:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 22 Nov 2024 01:54 PM IST
सार

मूली का पराठा बनाते समय अक्सर यह समस्या होती है कि पराठा बेलते समय फट जाता है। अगर आप सही तरीका अपनाएंगी, तो मूली का पराठा कभी नहीं फटेगा। 

विज्ञापन
easy Tips to Make perfect Mooli Paratha in hindi
बनाते समय कभी नहीं फटेगा मूली का पराठा - फोटो : instagram

Tips to Make Mooli Paratha: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भारतीय रसोई में तरह-तरह के पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। इस मौसम में बाजार में तमाम तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इस मौसम में मूली भी बाजारों में खूब दिखाई देती है, जोकि खाने में तीखी नहीं होती। इस वजह से लोग सर्दी के मौसम में मूली के कई पकवान बनाकर उसका सेवन करते हैं।



इन पकवानों में मूली का पराठा भी शामिल रहता है। मूली का पराठा बनाना कठिन नहीं होता लेकिन फिर भी ये बेलते टाइम फटने लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद मूली का पराठा फटेगा नहीं। जब पराठा फटेगा नहीं, तो ये खाने में और भी ज्यादा कुरकुरा लगेगा। आप इसे अचार, रायते और चटनी के साथ परोस सकती हैं। 

easy Tips to Make perfect Mooli Paratha in hindi
मूली का पानी सही निकालें - फोटो : instagram
मूली का पानी सही निकालें

कई बार ऐसा होता है कि यदि मूली में पानी रह जाता है तो बेलते टाइम पराठा फटने लगता है। ऐसे में मूली को कद्दूकस करने के बाद उसमें थोड़ा सा नमक डालकर 10 मिनट के लिए रख दें। नमक मूली से पानी खींच लेगा। इसके बाद मूली को अच्छी तरह से निचोड़ दें, ताकि इसका पानी निकल जाए।  
 
easy Tips to Make perfect Mooli Paratha in hindi
सही से तैयार करें स्टफिंग - फोटो : instagram

सही से तैयार करें स्टफिंग

पराठे के लिए मूली की स्टफिंग तैयार करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा गीला न हो। इसे बनाते समय सिर्फ मूली के साथ हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और अपने पसंदीदा मसाले मिलाएं। नमक सबसे आखिर में ही डालें, क्योंकि इसकी वजह से भरावन गीली हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy Tips to Make perfect Mooli Paratha in hindi
आटा हो टाइट - फोटो : instagram

आटा हो टाइट

मूली के पराठे का आटा थोड़ा सख्त गूंथें, ताकि बेलते समय वह भरावन को संभाल सके। यदि आटा पतला होगा, तो ये बेलने में फटने लगेगा। 

विज्ञापन
easy Tips to Make perfect Mooli Paratha in hindi
सही मात्रा में भरावन डालें - फोटो : instagram

सही मात्रा में भरावन डालें

पराठा बनाते समय आटे की लोई में मूली का भरावन संतुलित मात्रा में रखें। ज्यादा भरावन डालने से पराठा फट सकता है। भरावन की मात्रा को एकदम कम न करें, इससे पराठे का स्वाद खराब हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed