फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बरसात के मौसम में घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट आलू स्नैक्स, रेसिपी बेहद आसान

Wed, 01 Sep 2021 12:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Sep 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Food tips tasty Potato Snacks Recipe
आलू स्नैक्स बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

सुबह नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना तो हम खाते ही हैं, लेकिन इसके अलावा भी हम कई तरह के स्नैक्स का स्वाद लेते रहते है। वहीं, अगर बारिश हो जाए तो फिर तो घर पर पकौड़े और समोसे बनना भी आम बात है। जैसे इन दिनों बरसात के मौसम में लोग कई तरह के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी स्नैक्स खाने के शौकीन हैं, तो आप आलू के स्वादिष्ट स्नैक्स झटपट तरीके से घर पर ही बना सकते हैं। आलू खाने में स्वाद तो देता ही है, साथ ही ये हमारे शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी1, बी3 और बी6 पाया जाता है। इसलिए आलू का सेवन करना जरूरी हो जाता है। तो चलिए हम आपको आलू के इन स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही जल्दी से ये स्नैक्स तैयार कर सकते हैं।

Food tips tasty Potato Snacks Recipe
आलू स्नैक्स बनाने की रेसिपी - फोटो : Pixabay

क्या चाहिए

-आलू
-काली मिर्च पाउडर
-ऑरिगेनो
-तेल
-लाल मिर्च पाउडर
-पानी
-नमक।

Food tips tasty Potato Snacks Recipe
आलू स्नैक्स बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock

ऐसे करें तैयार

-सबसे पहले आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चार या पांच आलू लेने हैं और फिर इन्हें छीलकर अच्छे से धो लेना है।

-अब धोए हुए आलू को लंबे काटकर एक बर्तन में पानी डालकर उबाल लें। इस दौरान इसमें नमक भी डाल दें।

-जब एक बार उबाल आ जाए, तो आप आलू को गैस से नीचे उतार लें और आलू को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips tasty Potato Snacks Recipe
आलू स्नैक्स बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

-दूसरी तरफ गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें लगभग दो-तीन चम्मच तेल डालें।

-इस तेल के साथ ही काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर भी डालें और इसके बाद तेल को गर्म करें।

विज्ञापन
Food tips tasty Potato Snacks Recipe
आलू स्नैक्स बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

-अब गर्म तेल में आलू को डालें और गोल्डन ब्राउन और कुरकुरे होने तक डीप फ्राई करें।

-इसके बाद आपके आलू के स्नैक्स तैयार हैं और इन्हें ऑरिगेनो से गार्निश करके लाल और हरी चटनी के साथ परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed