हम भारतीय खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं और मौसम के हिसाब से हम अपना खानपान बदलते भी रहते हैं, लेकिन सबसे खास बात ये कि हम कभी भी अपने खाने में किसी तरह की कमी नहीं होने देते। सुबह से लेकर रात के खाने तक कई प्रकार के स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजनों का स्वाद चखते रहते हैं। जैसे-परांठे, वैसे तो इनका स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन खासतौर पर उत्तर भारत के लोगों को ये काफी पसंद होते हैं। परांठे कई तरह के होते हैं, आलू परांठा, गोभी परांठा, पनीर परांठा, अंडा परांठा आदि। लेकिन आलू-प्याज के परांठे की बात ही अलग है। परांठा बनाते समय लोगों से कई बार ठीक से स्टफिंग नहीं हो पाती और कई बार आटा चिपकने की वजह से परांठे सही आकार में नहीं बन पाते। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसी बेहद ही आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप आलू-प्याज के परांठे को मिनटों में ही घर पर तैयार कर सकते हैं और बच्चे बाहर के जंक-फूड से ज्यादा आपके इस परांठे को पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
इस खास रेसिपी से मिनटों में घर पर बनाएं आलू-प्याज परांठा, बच्चे भूल जाएंगे बाहर का खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये चीजें चाहिए
-आलू
-प्याज
-लाल मिर्च पाउडर
-हरा धनिया पत्ता
-गरम मसाला
-नमक
-अजवाइन
-घी
-बटर।
ऐसे करें मिनटों में तैयार
-सबसे पहले आपको प्रेशर कुकर में आलू को उबाल लेना है और दूसरी तरफ प्याज को बारीक काट लेना है।
-अब कटे हुए बारीक प्याज और आलू को छीलकर आपस में मैश कर लें। ऊपर से इसमें गरम मसाला, कटा हुआ हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
-इसके बाद आटे को गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटे को न ज्यादा गीला बनाएं और न ही ज्यादा टाइट। इससे आपका आटा चिपकेगा नहीं और इसकी लोई भी अच्छे से बनेगी।
-अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसमें तैयार किया हुआ आलू और प्याज का मिश्रण भर लें।
-इसके बाद इसे बेलन की मदद से रोटी का आकार दें और फिर इन्हें घी मेंं तवे पर पकाएं।
-पकने के बाद इसके ऊपर बटर रखकर और दही या चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसें और देखिएगा खाने वालों को ये आलू-प्याज परांठा खूब पसंद आएगा।