फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: मछली खरीदतें समय बरतें ये 4 सावधानियां, पता चल जाएगा ताजी है या बासी

Sat, 24 Jul 2021 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Jul 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Food tips Fish is fresh or stale you can identify in these four tips
मछली खरीदते समय इन चार बातों का ध्यान रखकर आप ताजी मछली खरीद सकते हैं - फोटो : istock

हमेशा आपने डॉक्टर को ये कहते हुए सुना होगा कि ताजा खाने का ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि बासी खाने से कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। जब हम बासी खाना खाते हैं तो कई बार ये हमारे पेट में सही से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से हमारे पाचन तंत्र में दिक्कत, पेट में दर्द और कई तरह की परेशानियां होना शुरू हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि जब भी आप कुछ खाएं तो हेल्दी और ताजा बना खाना ही खाएं। जैसे- मछली, भले ही मछली में पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसके लिए ये भी जरूरी है कि जब आप बाजार से मछली खरीदकर लाएं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि वे ताजी है न की बासी। लेकिन आप कहेंगे कि आखिर हम कैसे पहचाने कि कौन सी मछली ताजी है और कौन सी बासी? तो घबराएं नहीं, हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप ताजी और बासी मछली में पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Food tips Fish is fresh or stale you can identify in these four tips
क्रोकर मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बनावट का रखें ध्यान

  • मछली खरीदते समय आपको मछली की बनावट का ध्यान रखना है, क्योंकि इससे आप ताजी और बासी मछली में आसानी से पहचान कर सकते हैं। जो मछली ताजी होगी उसकी बनावट थोड़ी गीली होगी, जबकि जो मछली बासी होगी वो सूखी होगी। आप ये भी देख सकते हैं कि मछली के अंदरूनी हिस्से में चमकदार लाल गुलाबी रंग है या नहीं। अगर ये रंग है, तो मछली ताजी होगी।
Food tips Fish is fresh or stale you can identify in these four tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सूंघ कर

  • मछली खरीदते समय आपको इसे सूंघ कर देखना चाहिए। ध्यान रहे कि अगर इस दौरान इसमें से जो गंध आ रही है वो मछली की है, तो मछली ताजी है। लेकिन अगर मछली में से किसी अन्य तरह की बदबू आ रही है, तो समझ जाइए कि ये मछली बासी है या फिर खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips Fish is fresh or stale you can identify in these four tips
क्रोकर मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

आंखों से

  • अगर मछली की आंख पर सफेद परत है, उसकी आंखे धसी हुई हैं और आंखों पर सफेद रंग के बादल जैसे हैं, तो ये बासी मछली की निशानी हैं। हो सकता है कि ये मछली खराब भी हो गई हो। जो मछली ताजी होगी उसकी आंखें फूली हुई और एकदम चकमदार होती हैं।
विज्ञापन
Food tips Fish is fresh or stale you can identify in these four tips
क्रोकर मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

त्वचा से भी पहचान सकते हैं

  • मछली खरीदते समय ध्यान देना चाहिए कि मछली चमकदार न दिखे, साथ ही वो सुस्त न हो। जो मछली ताजी होगी उसका मांस साफ और एकदम फ्रेश अलग ही नजर आता है। वहीं, ताजी मछली की त्वचा सख्त और पपड़ीदार होती है। अगर मछली के छिलके अपने आप बाहर निकल रहे हैं, तो हो सकता है कि वो मछली बासी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed