आजकल ज्यादातर लोगों की दिनचर्या एक तरह से खराब हो चुकी है। रात को देर से सोना और फिर सुबह देर से उठना, ये दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में समय पर खानपान होना तो भूल ही जाएं। अगर हमें बीमारियों से दूर रहना है, तो हमें समय पर अपना खाना खाना चाहिए, हेल्दी आहार लेना चाहिए, एक ऐसा आहार लें जो पौष्टिक हो, प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरा हो आदि। लेकिन आजकल लोग ज्यादातर बाहर का कुछ भी तला-भुना खा लेते हैं, जिसकी वजह से फिर उनका वजन बढ़ने लगता है जो आगे चलकर मोटापे के रूप में सामने आने लगता है। ऐसे में फिर हम जिम जाते हैं, योगा करते हैं और कई तरह के व्यायाम भी करते हैं ताकि अपना वजन कम कर सकें। आप इन सबके साथ अपना वजन कम करने के लिए हेल्दी सैंडविच को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कुछ सैंडविच हैं, जो आपको पोषण देने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनकी रेसिपी और फायदों के बारे में।
रेसिपी: घर पर झटपट तैयार करें ये तीन सैंडविच, वजन घटाने में कर सकते हैं मदद
पीनट बटर और केला सैंडविच का करें सेवन:-
-इसके लिए आपको चाहिए पीनट बटर, केला, होल ग्रेन ब्रेड, ब्लूबेरी।
-इसे तैयार करने के लिए आपको दो टोस्टेड ब्रेड स्लाइस पर पीनट बटर लगा लेना है और फिर केले के स्लाइस और ब्लूबेरी रख लें। फिर इसके ऊपर एक ब्रेड की स्लाइस रख लें और फिर तैयार है आपका पीनट बटर और केला सैंडविच।
ये हैं फायदे:-
-इससे आपको कई देर तक अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है
-वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है
-पीनट बटर टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार होता है।
टैको सलाद सैंडविच खा सकते हैं:-
-इसके लिए आपको होल ग्रेन ब्रेड, कटे हुए आम के टुकड़े, कटा हुआ प्याज, एवोकाडो, टमाटर, क्रम्बल टॉर्टिला चिप्स, जैतून का तेल और नींबू का रस चाहिए।
-इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको कटे हुए आम के टुकड़े, कटे हुए प्याज, एवोकाडो, टमाटर, क्रम्बल टॉर्टिला चिप्स को मिला लेना है। इसके बाद ब्रेड की एक स्लाइस के ऊपर लेड्यूस के पत्ते रखें और इसके ऊपर तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें। इसके बाद इसके उपर थोड़ा सा जैतून का तेल और नींबू का रस डाल लें और आखिर में दूसरी ब्रेड को ऊपर रख दें। इसके बाद तैयार है आपका हेल्दी सैंडविच।
ये हैं फयदे:-
-इसमें मौजूद सब्जियों की वजह से ये काफी हेल्दी होता है
-ये सैंडविच हमारे वजन को कम करने में मदद कर सकता है।