फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahoi Ashtami Bhog Recipes: अहोई अष्टमी पर बनाएं पारंपरिक भोग, ये रही सबसे आसान विधि

Mon, 13 Oct 2025 07:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 13 Oct 2025 07:45 AM IST
सार

Ahoi Ashtami Bhog Recipes: अहोई अष्टमी के मौके पर कुछ खास बनाना तो बनता है। ऐसे में आप गुलगुले बना सकते हैं। ये अहोई अष्टमी का अहम प्रसाद है। 

विज्ञापन
Ahoi Ashtami Bhog Recipes Traditional Bhog to Prepare Easily at Home
अहोई अष्टमी पर बनाएं पारंपरिक भोग - फोटो : instagram
Ahoi Ashtami Bhog Recipes:  अहोई अष्टमी के दिन का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस त्योहार को माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा के साथ मनाती हैं। इस दिन भी व्रत रखा जाता है और शाम को पूजा के बाद पारंपरिक भोग तैयार किया जाता है। भोग में कई तरह की मिठाइयां और व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन इन सभी में पुए यानी कि गुलगुले का विशेष स्थान होता है।


गुड़ और गेहूं के आटे से बने ये मीठे पकवान पूजा में देवी को चढ़ाए जाते हैं और प्रसाद के रूप में पूरे परिवार को वितरित किए जाते हैं। गुलगुले बनाना बेहद आसान है और इसकी तैयारी में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। ये व्यंजन न केवल पूजा में उपयोगी होता है, बल्कि परिवार में एक पारंपरिक मिठास भी जोड़ता है। आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी पर गुलगुले किस तरह बनाए जाते हैं।
 
Ahoi Ashtami Bhog Recipes Traditional Bhog to Prepare Easily at Home
गुलगुले बनाने का सामान - फोटो : instagram
गुलगुले बनाने का सामान
  • गेहूं का आटा – एक कप
  •  गुड़ – आधा कप 
  • पानी – आधा कप
  • सौंफ – एक छोटा चम्मच
  •  इलायची पाउडर – एक चौथाई चम्मच 
  • तेल – तलने के लिए

 
Ahoi Ashtami Bhog Recipes Traditional Bhog to Prepare Easily at Home
विधि - फोटो : instagram
विधि

गुलगुले बनाना थोड़ा कठिन हो सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें। इसे सही तरह से घोलने के बाद अब इस गुड़ के पानी में गेहूं का आटा मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ahoi Ashtami Bhog Recipes Traditional Bhog to Prepare Easily at Home
विधि - फोटो : instagram
इसके बाद इस घोल में सौंफ और इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इस घोल को कम से कम दस से पंद्रह मिनट के लिए ढककर रख दें।
विज्ञापन
Ahoi Ashtami Bhog Recipes Traditional Bhog to Prepare Easily at Home
विधि - फोटो : instagram
जब ये सही से सेट हो जाए तो इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार घोल को छोटे-छोटे चम्मच की मदद से तेल में डालें। मध्यम आंच पर गुलगुले को सुनहरा होने तक तलें। अब ये प्रसाद के लिए तैयार हैं। गुलगुले पूजा में चढ़ाकर पूरे परिवार के साथ बाँटे जाते हैं, जिससे त्योहार की मिठास और भी बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed