फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: इस दिवाली चॉकलेट्स और ड्राइ फ्रूट्स की जगह दें कुछ नया उपहार

Sun, 27 Oct 2019 10:31 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 27 Oct 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 best gift ideas for family and friends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली का पर्व नजदीक है। 27 अक्टूबर को देशभर में दीपों का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली की तैयारियां बहुत पहले से ही होने लगती है। लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं ताकि मां लक्ष्मी का आगमन हो। दिवाली पर लोग अपने दोस्तों, पड़ोसियों और सगे- संबंधियो को उपहार भी देते हैं। अगर आप भी उपहारों में ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट्स या मिठाई के डब्बे देते हैं, तो इस बार प्लान बदल दीजिए। आप अपने दोस्तों और मेहमानोंं को तोहफा ऐसा दें जो लंबे समय तक उपयोग करने लायक रहे। आइए जानते हैं इन खास उपहारों के बारे में...

Diwali 2019 best gift ideas for family and friends
gift

कॉफी या ऑरेगैनिक टी हैंपर
दिवाली के साथ ठंडक भी दस्तक दे देती है। ऐसे में मेहमानों को कॉफी या हर्बल टी उपहार में देना सबसे बेहतर काम होगा। त्योहारों को देखते हुए कई कंपनियां खूबसूरत हैंपर तैयार करती हैं। इसके अलावा आप खुद अलग-अलग तरह के कॉफी या चाय के फ्लेवर्स को चुनकर और उन्हें आकर्षक तरीकों से पैक कर हैंपर के लिए तैयार कर सकते हैं।

Diwali 2019 best gift ideas for family and friends

कॉफी टेबल बुक
आपका दोस्त अगर पढ़ने का शौकीन है तो उसे उपहार में किताब देना सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता है। किसी बहाने से पता करें कि आपका दोस्त कौन सी किताब खरीदने की सोच रहे हैं, फिर वहीं किताब उन्हें उपहार में दे सकते हैं। कुछ लोगों को पढ़ने का शौक नहीं होता है लेकिन उन्हें भी अगर कोई कॉफी टेबल बुक उपहार स्वरूप देंगे तो वो इसे पसंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 best gift ideas for family and friends

स्पा वाउचर
दिवाली की तैयारी में लोग इतने थक जाते हैं कि आराम करने की फुर्सत ही नहीं मिलती। ऐसे में अगर आप अपने प्रियजनों को स्पा के वाउचर्स देंगे तो उनके लिए इससे बढ़िया गिफ्ट हो ही नहीं सकता है।

विज्ञापन
Diwali 2019 best gift ideas for family and friends

फेयरी लाइट्स
रोशनी के इस पावन पर्व पर उपहार में डिजाइनर लाइट देना भी अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इन लाइट्स का इस्तेमाल क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी हो सकता है। कुछ लोग तो अपने बेडरूम में इन लाइट्स को सजाते हैं और नाइट बल्ब की तरह इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है जब भी यह लाइट जलेगी तो उन्हें आपकी याद जरूर आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed