Cucumber Mocktails Summer Drinks: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपको कुछ स्वास्थ्यवर्धक, स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग पीने को मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है। खीरा एक ऐसा सुपरफूड है जो पानी से भरपूर होता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
आमतौर पर खीरे का इस्तेमाल सलाद में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आप बेहद स्वादिष्ट मॉकटेल ड्रिंक्स भी बना सकते हैं? ये ड्रिंक्स न सिर्फ आपको गर्मी से राहत देंगे बल्कि आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करेंगे।
इन मॉकटेल्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती। कुछ आसान सामग्री और 5-10 मिनट में आप घर पर ही कैफे-स्टाइल ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं। अगर आप इस समर में कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो ये 5 खीरे के मॉकटेल आपके लिए परफेक्ट हैं।
खीरे से बने ये मॉकटेल्स न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। इस गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह इन हेल्दी विकल्पों को अपनाएं और खुद को रखें कूल, फ्रेश और एनर्जेटिक।
2 of 6
खीरे की माॅकटेल बनाएं घर पर
- फोटो : AI
ककड़ी-पुदीना कूलर
खीरा, ककड़ी, पुदीना पत्ते, नींबू रस और ठंडा पानी मिलाकर ब्लेंड करें। ठंडा-ठंडा सर्व करें। यह ड्रिंक तुरंत ताजगी देता है और बॉडी को कूल रखता है।
3 of 6
खीरे की माॅकटेल बनाएं घर पर
- फोटो : AI
नींबू-खीरा रिफ्रेशर
खीरे के जूस में नींबू का रस और शहद मिलाएं। आइस क्यूब मिक्स करके सर्व करें। यह विटामिन C से भरपूर ड्रिंक इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
4 of 6
खीरे की माॅकटेल बनाएं घर पर
- फोटो : AI
स्पार्कलिंग कुकुंबर मॉकटेल
कद्दूकस किया हुआ या पतले स्लाइस खीरे के काट लें। अब पुदीने की पत्तियों के साथ खीरे को मिलाकर अच्छे से मैश कर लें। मिठास के लिए शहद मिला सकते हैं। फिर एक गिलास में ये मिश्रण डालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़े और सोड़ा या स्पार्कलिंग वाटर डालें। चम्मच से ड्रिक को मिलाकर सर्व करें। यह ड्रिंक पार्टी के लिए परफेक्ट और बेहद स्टाइलिश लगता है।
5 of 6
खीरे की माॅकटेल बनाएं घर पर
- फोटो : AI
खीरा-शहद ड्रिंक
खीरे के जूस में शहद और ठंडा पानी मिलाएं। यह ड्रिंक नेचुरल एनर्जी देता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। गर्मियों में आपको रिफ्रेश भी रखेगा।