{"_id":"69ed7f5420e9173cab0fbbc7","slug":"kharbuja-lassi-recipe-in-hindi-how-to-make-kharbuja-lassi-at-home-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kharbuja Lassi Recipe: सादा लस्सी को कहें बाय-बाय, घर पर खरबूजे के ट्विस्ट के साथ करें इसे तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Kharbuja Lassi Recipe: सादा लस्सी को कहें बाय-बाय, घर पर खरबूजे के ट्विस्ट के साथ करें इसे तैयार
Sun, 26 Apr 2026 08:44 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:44 AM IST
सार
Kharbuja Lassi : गर्मी के मौसम में बाजार में खूब सारे खरबूजे मिलने लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इससे लस्सी भी बना सकते हैं। आइए आपको इसकी विधि हम बताते हैं।
विज्ञापन
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी
- फोटो : AI
Kharbuja Lassi : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और तुरंत तैयार होने वाला ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो खरबूजा लस्सी एक बेहतरीन विकल्प है।
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी
- फोटो : Adobe stock
लस्सी का सामान
- 2 कप कटा हुआ खरबूजा
- 1 कप ताजा दही
- 2–3 चम्मच चीनी
- 4–5 बर्फ के टुकड़े
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- कुछ केसर के धागे
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी
बनाने की विधि
- सबसे पहले खरबूजे को अच्छी तरह धोकर छील लें और बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ खरबूजा, ताजा दही और चीनी डालें।
- इसे 1–2 मिनट तक ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण एकदम स्मूद और क्रीमी न हो जाए।
- इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर दोबारा हल्का ब्लेंड करें, ताकि लस्सी अच्छी तरह ठंडी हो जाए।
- अब तैयार लस्सी को सर्विंग गिलास में निकालें, ऊपर से केसर के धागे या पुदीना डालकर सजाएं और तुरंत ठंडी-ठंडी सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी
- फोटो : Adobe stock
टिप्स
- ज्यादा गाढ़ी लस्सी के लिए दही की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- अगर खरबूजा ज्यादा मीठा है तो चीनी कम रखें।
- हेल्दी ऑप्शन के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल करें।
- फ्लेवर बढ़ाने के लिए थोड़ा गुलाब जल भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी
- फोटो : instagram
फायदे
- शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है
- डिहाइड्रेशन और लू से बचाने में मददगार
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
- इंस्टेंट एनर्जी देता है
- स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग रखने में सहायक