फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2023 : आसान तरीके से घर पर बनाएं चॉकलेट, नोट करें रेसिपी

Tue, 14 Feb 2023 12:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Feb 2023 12:06 AM IST
सार

आज हम आपको घर पर ही चॉकलेट बनाना सिखाएंगे। घर पर बनी हुई चॉकलेट सफाई से तो बनेगी ही और साथ ही में इससे आपके बजट पर भी असर नहीं होगा।

विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Special Homemade Chocolate Recipe Step by Step Process in Hindi
आसान तरीके से घर पर बनाएं चॉकलेट

Chocolate Day 2023 : आज के समय में चॉकलेट तो हर किसी को पसंद होती है। चाहे बच्चा हो या फिर कोई बड़ा, हर कोई चॉकलेट खाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। वैलेंटाइन वीक में भी एक पूरा दिन चॉकलेट डे के नाम से मनाया जाता है। इस दिन हर कोई एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करता है। एक समय था जब चॉकलेट काफी सस्ती आती थी। पर, आज के समय में हजारों रुपये में मिलने वाली चॉकलेट लोगों का बजट हिला देती हैं। कई लोग तो मार्केट की चॉकलेट खाना भी पसंद नहीं करते।



ऐसे में आज हम आपको घर पर ही चॉकलेट बनाना सिखाएंगे। घर पर बनी हुई चॉकलेट सफाई से तो बनेगी ही और साथ ही में इससे आपके बजट पर भी असर नहीं होगा। घर पर च़ॉकलेट बनाने का एक और खास फायदा है। इससे आप अपने पार्टनर को उसके खास होने का एहसास भी करा सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको चॉकलेट बनाने की सिंपल विधि बताते हैं। 

Chocolate Day 2023 Special Homemade Chocolate Recipe Step by Step Process in Hindi
पहले लें ये जरूरी सामान

पहले लें ये जरूरी सामान

नारियल का तेल/कोको बटर: 3/4 कप
चीनी पाउडर: 1 कप
कोको पाउडर: 3/4 कप
दूध पाउडर: 1/3 कप
वनीला एसेन्स: 1 चम्मच

Chocolate Day 2023 Special Homemade Chocolate Recipe Step by Step Process in Hindi
विधि

विधि

घर पर चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कोई बड़ा सा बर्तन गर्म करने को रख दें। अब बर्तन के ऊपर एक बड़ा कटोरा रख कर उसमें नारियल का तेल डालें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें चीनी डाल दें। जब चीनी थोड़ा सा घुल जाए तो उसमें कोको पाउडर और मिल्क पाउडर डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Special Homemade Chocolate Recipe Step by Step Process in Hindi
विधि

इसको अच्छे से मिक्स करते हुए इसमें वनीला एसेंस डालें। आप इसमें कोई और फ्लेवर का एसेंस भी डाल सकती हैं। अब इसको तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक इसका बेटर बिल्कुल स्मूद ना हो जाए। अगर आप ये चॉकलेट्स अपने पार्टनर के लिए बना रहे हैं तो हार्ट शेप के सिलिकॉन मोल्ड में इसे डाल डें। 

विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Special Homemade Chocolate Recipe Step by Step Process in Hindi
चॉकलेट

इसे भरने के बाद हिलाना ना भूलें, ताकि इसके अंदर का गैस निकल जाए। अब दो घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। बस दो घंटे के इंतजार के बाद आप ये चॉकलेट अपने पार्टनर को खिला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed