फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2023 : चॉकलेट से बनी ये डिश आएगी सबको पसंद, घर पर आसानी से करें तैयार

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
सार

अपनी फैमिली को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए आप अपने घर पर ही चॉकलेट डे सेलिब्रेट कर सकती हैं। इस चॉकलेट डे पर अपने करीबियों को सिर्फ चॉकलेट खिलाने की बजाए आप उनके लिए चॉकलेट पुडिंग भी बना सकती हैं।

विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Chocolate Dishes Homemade Delicious Dessert Recipes In Hindi
चॉकलेट पुडिंग - फोटो : istock

Chocolate Day 2023 : प्यार का महीना कहे जाने वाले फरवरी में वैलेंटाइन वीक आता है। जिसमें हर कोई अपने पार्टनर को उनके स्पेशल होने का एहसास कराता है। पर, असल में वैलेंटाइन डे सिर्फ अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने का दिन नहीं है। इस दिन आप उन सभी को खास महसूस करा सकते हो, जो आपकी लाइफ में अहमियत रखते हैं। इससे आपके रिश्ते और ज्यादा मजबूत बनते हैं।



आप भी अगर ऐसा कुछ करने का प्लान कर रहीं हैं तो आज की खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। दरअसल, अपनी फैमिली को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए आप अपने घर पर ही चॉकलेट डे सेलिब्रेट कर सकती हैं। इस चॉकलेट डे पर अपने करीबियों को सिर्फ चॉकलेट खिलाने की बजाए आप उनके लिए चॉकलेट पुडिंग भी बना सकती हैं। जिसे खाकर आपके घर वाले भी आपकी कुकिंग के एक बार फिर से फैन हो जाएंगे। 

Chocolate Day 2023 Chocolate Dishes Homemade Delicious Dessert Recipes In Hindi
चॉकलेट पुडिंग के लिए जरूरी सामग्री - फोटो : istock

चॉकलेट पुडिंग के लिए जरूरी सामग्री

  • दूध – डेढ़ कप
  • कोको पाउडर – 2 टेबल स्पून
  • चीनी – 1/4 कप
  • कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप
  • क्रीम – 1/2 कप
  • चॉकलेट चिप – 1/2 कप
  • वेनिला अर्क – 1 टी स्पून
  • नमक – 1/4 टी स्पून
  • दूध
Chocolate Day 2023 Chocolate Dishes Homemade Delicious Dessert Recipes In Hindi
विधि - फोटो : istock

विधि

चॉकलेट पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में एक कप दूध डालें। अब इसमें 2 टेबल स्पून कोको पाउडर और 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर को मिला दें। इन सभी सामानों को अच्छे से मिला लें। अब इसमें कस्टर्ड पाउडर या फिर कॉर्न फ्लोर डालें। अब इसे तब तक फेंटे जब तक ये अच्छे से मिल ना जाए। अब एक कड़ाही में आधा कप दूध डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Chocolate Dishes Homemade Delicious Dessert Recipes In Hindi
विधि - फोटो : istock

इसमें पहले से तैयार किया हुआ मिक्चर भी डाल दें और हल्की आंच पर चलाते रहें। अब इसमें  1/4 कप चीनी डाल दें। इसके बाद इसमें क्रीम डालकर इसे तब तक चलाएं जब तक इसमें चिकनापन ना आ जाए। अब इसमें चॉकलेट चिप डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। जब चॉकलेट चिप अच्छे से पिघल जाए तो इसे गैस फ्लेम को धीमा कर दें। अब इसे तब तक पकने दें जब तक मिक्चर गाढ़ा होकर शाइन ना करने लगे। 
 

विज्ञापन
Chocolate Day 2023 Chocolate Dishes Homemade Delicious Dessert Recipes In Hindi
विधि
गैस बंद करके इसमें वनिला एसेंस डालें और हल्का का नमक डाल कर अच्छे से मिला कर कप में डाल दें। अब बस इसे फ्रिज में कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें। आपकी पुडिंग तैयार हो गई। लास्ट में इस चॉकलेट पुडिंग को चोको चिप से गार्निंश करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed