फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौंफ के इन चमत्कारी फायदों से यकीनन अभी तक अंजान है आप, चाहे पढ़ लीजिए

Tue, 06 Mar 2018 10:03 AM IST
पुष्पेश पंत
पुष्पेश पंत Updated Tue, 06 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
benefits of Fennel seed drink in summer
saunf sharbat
सौंफ पाचन तंत्र के लिए भी अच्छी है। सौंफ के शरबत के शौकीन भी इसकी बहुमुखी क्षमता से अनभिज्ञ रहते हैं। सौंफ से परिचय बढ़ाना लाभदायक है, क्योंकि स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसमें अनेक प्रमाणित स्वास्थ्यवर्धक गुण भी हैं। होली के मौसम में गर्मी के आगमन की सुगबुगाहट में शरबतों की याद आने लगती है। जो लोग ठंडाई से इस आशंका में परहेज करते हैं कि कहीं उसमें बूटी का पुट न हो बेहिचक सौंफ का शरबत गटक गला तर करे हैं। वैसे सौंफ का शरबत पीने-पिलाने का तयशुदा दिन है गंगा दशहरा। 

 
benefits of Fennel seed drink in summer
सौंफ का शरबत अन्य देसी शीतल पेयों की तुलना में कम गाढ़ा और कम मीठा होता है। इसे और अधिक ताप-दाह हारी और तृप्तिदायक बनाने के लिए इसमें छोटी इलायची के दानों का चूर्ण और कभी-कभार लेशमात्र कपूर का पुट भी दिया जाता है। गर्मी के मौसम में प्रभु को अर्पित शीतल सामग्री नामक शरबती पेय में सौंफ की उपस्थिति अनिवार्य है। सौंफ के शरबत के बहुतेरे शौकीन भी सौंफ की बहुमुखी प्रतिभा क्षमता से अनभिज्ञ रहते हैं। सौंफ से परिचय बढ़ाना लाभदायक है, क्योंकि स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसमें अनेक प्रमाणित स्वास्थ्यवर्धक गुण भी हैं। सौंफ गाजर के परिवार का पौधा है।
benefits of Fennel seed drink in summer
विद्वानों के अनुसार, इसकी जन्मभूमि भूमध्यसागरीय क्षेत्र है और वहीं से दुनिया भर में यह फैला। इसका अंग्रेजी नाम ‘फेनल’ है और इसी बिरादरी के दूसरे पौधे को ऐनिस कहते हैं। इसी तरह की सुगंध और स्वाद वाले चक्री फूल को अंग्रेजी में स्टार एनीस नाम दिया गया है। मसाले के रूप में इसका प्रयोग चेट्टीनाड के व्यंजनों में  होता है। भारत में इसके बीजों का ही प्रयोग आमतौर पर होता है। विदेशों में मूल यानी गोलाकार जड़ को भी हरे प्याज की तरह सलाद या हल्की पकी सब्जी की तरह खाया जाता है। बीजों का प्रयोग केक पेस्ट्री में ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of Fennel seed drink in summer
 फ्रांस में एक नायाब मादक पेय ‘एबसिंथ’ सौंफ से बनाया जाता है। इसे गिलास में डालते ही पानी का रंग दूधिया हो जाता है और सौंफ की कुदरती मिठास महसूस की जा सकती है। पत्तियों का प्रयोग सजावट के लिए वैसे ही किया जाता है, जैसे अपने यहां हरे धनिए का। सौंफ की याद हमें छककर खाने के बाद ज्यादा आती है, मुंह को सुवासित करने के साथ-साथ इसके दानों की पाचक तासीर का लाभ उठाने की मंशा से। कई जगह बिल के साथ सादी या मीठी, मोटी या महीन सौंफ तश्तरी में पेश की जाती है। पान के बीड़े में भी इसकी खास जगह आरक्षित है। 
विज्ञापन
benefits of Fennel seed drink in summer
हिंदुस्तान के लोगों को सौंफ कुछ ज्यादा ही लुभाती है। मसाला चाय में अदरक के साथ सौंफ की जुगलबंदी गरमागरम गिलास का आकर्षण बढ़ाती है। कश्मीरी वाजवान के अधिकांश व्यंजनों में सोंठ (सूखी अदरक) और सौंफ के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। बंगाल के खान-पान को अलग पहचान दिलाने वाले ‘पांच फोरन’ मसाले के पंच परमेश्वरों में एक सौंफ है। लाल मिर्च हो या आम इनका अचार बनाते वक्त सौंफ के बिना काम नहीं चलता। भारत में जितने भी शाकाहारी या मांसाहारी व्यंजनों के साथ ‘अचारी’ विशेषण लगाया जाता है, उनमें मेथी और राई के दानों और अमचूर की संगत में सौंफ की भूमिका महत्वपूर्ण नजर आती है। दिलचस्प बात यह है कि सौंफ बखूबी मिठाइयों और नमकीन व्यंजनों का साथ निभाने में समर्थ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed