फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दियों में बनाएं बथुआ के पराठे, स्वस्थ रहने के साथ मिलेगा स्वादिष्ट आहार

Sun, 28 Nov 2021 09:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 28 Nov 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
bathua paratha Recipe in Hindi Winter Food Recipes
बथुआ के पराठे - फोटो : Istock

सर्दियों में हरी सब्जियों की बहार आ जाती है। हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वहीं इन पत्तेदार सब्जियों से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। दाल से लेकर सब्जी और कचौरी से लेकर स्नैक्स तक पत्तेदार सब्जी से बनाया जा सकता है। इन्हीं हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है बथुआ। बथुआ का साग सेहतमंद होता है। सर्दियों में आसानी से बथुआ मिल जाता है। बथुआ को खाने से होने वाले फायदे की बात करें तो यह हरी पत्तेदार सब्जी आपके स्किन और बालों में चमक लाती है। आप सर्दियों में बथुआ के लजीज पराठे बना सकती हैं। जिसे स्नैक्स के तौर पर सुबह या शाम के नाश्ते में खाया जा सकता है। आलू, पनीर, दाल या फिर प्याज के पराठे खाकर ऊब चुके हो तो बथुआ के पराठे आपको जरूर पसंद आएंगे। चलिए जानते हैं कि बथुआ के पराठे बनाने की आसान और झटपट वाली रेसिपी। 

bathua paratha Recipe in Hindi Winter Food Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बथुआ के पराठे बनाने की रेसिपी

बथुआ, गेहूं का आटा, तेल, जीरा, हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक ।

bathua paratha Recipe in Hindi Winter Food Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

बथुआ के पराठे बनाने का तरीका

स्टेप 1- बथुआ के पत्ते को अच्छे से साफ करके पानी में धो लें। फिर छलनी से रख कर सुखा लें। जब बथुआ अच्छे से सूख जाए तो बारीक काट लें।

स्टेप 2- अब आटा गूंथने के लिए गेंहू के आटे में बारीक कटा बथुआ, कद्दूकस की हुई अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हींग और नमक मिला लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bathua paratha Recipe in Hindi Winter Food Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

स्टेप 3- दो चम्मच तेल डालकर मिला ले। फिर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा नरम गूंथ लें। 

स्टेप 4- गूथे हुए आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।  

स्टेप 5- पराठा बनाने से पहले हल्का तेल लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर लें। 

विज्ञापन
bathua paratha Recipe in Hindi Winter Food Recipes
बथुआ के पराठे - फोटो : Istock

स्टेप 6- इसके बाद आटे की छोटी छोटी लोई बना लें। उसमें थोड़ा सूखा आटा लपेटकर हाथों से दबाकर फैला लें। परत पर तेल लगाकर चारों तरफ से उठाकर उसको बंद करके फिर गोल लोई बना लें। अब इसे गोल बेल लीजिए। 

स्टेप 7- गैस पर तवा गर्म करके उसमें हल्का तेल लगाएं। फिर पराठे को सेकने के लिए तवे पर रखें। 

स्टेप 8- पराठे के एक तरह सिक जाए तो पलट कर तेल लगा लीजिए, तब तक दूसरी तरफ भी हल्का सुनहरा सेंक लें। अब पलट कर दूसरी तरफ भी तेल लगा लें। 

स्टेप 9- गैस की आंच धीमी करके पराठे को खस्ता सेंकें। आपके बथुआ के पराठे तैयार हैं। इसे आचार, दही, चटनी किसी के साथ भी खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed