दाल लगभग रोजाना खाई जाने वाली डिश है। लोग घर पर हों या कहीं दूर दराज, दाल देश के हर कोने में मिल ही जाती है। गर्मागर्म दाल और चावल का स्वाद लजीज लगता है। दाल की कई वैरायटी हैं तो वहीं उनसे बनने वाली डिश भी अनेकों हैं। लोग डाल के पकौड़े, दाल का हलवा, दाल परांठे और भी अनेकों दाल रेसिपी खाना पसंद करते हैं। प्रोटीन युक्त दाल की अगर आप कुछ अलग रेसिपी को अपने रोजाना के मेन्यू में शामिल करना चाहते हैं तो इस सूची में एक रेसिपी को जोड़ सकते हैं। उत्तर भारत मे दाल पकौड़े की एक खास रेसिपी है। इस रेसिपी को दाल फरा कहते हैं। आज हम आपको डाल फरा की स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने ब्रेकफास्ट से लेकर लंच व डिनर में शामिल कर सकते हैं। आप इस रेसिपी को बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61b43794d08d6e45a01500e3","slug":"aaj-ki-rasoi-dal-fara-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: नाश्ते में झटपट बनाना हो दाल फरा, तो ये रेसिपी करें ट्राई","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: नाश्ते में झटपट बनाना हो दाल फरा, तो ये रेसिपी करें ट्राई
Sat, 11 Dec 2021 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
दाल फरा तड़का रेसिपी
- फोटो : Istock
गूंथा आटा ताजा रखने के टिप्स
- फोटो : Istock
दाल फरा बनाने की सामग्री
- एक कप चावल का आटा/गेहूं का आटा, आधा कप उड़द दाल, आधा कप चना दाल, आधा कप मटर दाल, जीरा, हल्दी, गरम मसाला, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, सरसों के बीज, करी पत्ता, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक।
दाल फरा तड़का रेसिपी
- फोटो : Istock
फरा बनाने की रेसिपी:-
स्टेप 1
- सभी दालों को धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
- अब भीगी हुई दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर महीन पीस लें। साथ मे लहसुन और हरी मिर्च भी पीसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दाल फरा तड़का रेसिपी
- फोटो : pixabay
स्टेप 2
- दाल के मिश्रण में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और जीरा मिला लें।
- अब चावल का आटा या गेहूं का आटा नमक मिलाकर नरम गूंथ लें।
- आटे की लोई बनाकर छोटी छोटी रोटी बेल लें। उस पर एक तरह दाल का मिश्रण रख कर दूसरी तरह से फोल्ड कर दें।
विज्ञापन
दाल फरा तड़का रेसिपी
- फोटो : istock
स्टेप 3
- सभी फरा को इसी तरह बना लें और स्टीमर में लगभग 20 मिनट के लिए रखें।
- भाप में सिक जाए तो आंच से उतार लें।