फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: नाश्ते में झटपट बनाना हो दाल फरा, तो ये रेसिपी करें ट्राई

Sat, 11 Dec 2021 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Dec 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
aaj ki rasoi dal fara recipe in hindi
दाल फरा तड़का रेसिपी - फोटो : Istock

दाल लगभग रोजाना खाई जाने वाली डिश है। लोग घर पर हों या कहीं दूर दराज, दाल देश के हर कोने में मिल ही जाती है। गर्मागर्म दाल और चावल का स्वाद लजीज लगता है। दाल की कई वैरायटी हैं तो वहीं उनसे बनने वाली डिश भी अनेकों हैं। लोग डाल के पकौड़े, दाल का हलवा, दाल परांठे और भी अनेकों दाल रेसिपी खाना पसंद करते हैं। प्रोटीन युक्त दाल की अगर आप कुछ अलग रेसिपी को अपने रोजाना के मेन्यू में शामिल करना चाहते हैं तो इस सूची में एक रेसिपी को जोड़ सकते हैं। उत्तर भारत मे दाल पकौड़े की एक खास रेसिपी है। इस रेसिपी को दाल फरा कहते हैं। आज हम आपको डाल फरा की स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने ब्रेकफास्ट से लेकर लंच व डिनर में शामिल कर सकते हैं। आप इस रेसिपी को बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

aaj ki rasoi dal fara recipe in hindi
गूंथा आटा ताजा रखने के टिप्स - फोटो : Istock

दाल फरा बनाने की सामग्री

  • एक कप चावल का आटा/गेहूं का आटा, आधा कप उड़द दाल, आधा कप चना दाल, आधा कप मटर दाल, जीरा, हल्दी, गरम मसाला, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, सरसों के बीज, करी पत्ता, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक।
aaj ki rasoi dal fara recipe in hindi
दाल फरा तड़का रेसिपी - फोटो : Istock

फरा बनाने की रेसिपी:-

स्टेप 1

  • सभी दालों को धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
  • अब भीगी हुई दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर महीन पीस लें। साथ मे लहसुन और हरी मिर्च भी पीसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rasoi dal fara recipe in hindi
दाल फरा तड़का रेसिपी - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • दाल के मिश्रण में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और जीरा मिला लें।
  • अब चावल का आटा या गेहूं का आटा नमक मिलाकर नरम गूंथ लें।
  • आटे की लोई बनाकर छोटी छोटी रोटी बेल लें। उस पर एक तरह दाल का मिश्रण रख कर दूसरी तरह से फोल्ड कर दें।
विज्ञापन
aaj ki rasoi dal fara recipe in hindi
दाल फरा तड़का रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3

  • सभी फरा को इसी तरह बना लें और स्टीमर में लगभग 20 मिनट के लिए रखें।
  • भाप में सिक जाए तो आंच से उतार लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed