फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day 2021: अपने शिक्षक को कहना चाहते हैं थैंक्यू, तो इन पंक्तियों का ले सकते हैं सहारा

Sun, 05 Sep 2021 12:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 05 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
happy teachers day 2021 thank you messages quotes poems lines
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock

हमारे जीवन में जिस तरह हमारे माता-पिता अहम रोल निभाते है, ठीक उसी तरह हमारे जीवन में शिक्षक का भी अहम रोल है। एक टीचर बच्चे को पढ़ाता है, ज्ञान देता है, दुनिया के बारे में बताते हैं, अच्छे और बुरे में अंतर सिखाता है और इस काबिल बनाता है कि वे आगे चलकर समाज में सिर उठाकर चल सके और एक शानदार जीवन जी सके। इसलिए एक बच्चे के जीवन में गुरु का स्थान सर्वप्रथम माना जाता है और ये बात सच भी है कि गुरु बिन ज्ञान मिले न। इसलिए हमें अपने जीवन में गुरुओं का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान के रूप में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने गुरुओं के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने शिक्षक को थैंक्यू कहना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ पक्तियां बताने जा रहे हैं, जिन्हे आप उन्हें भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

happy teachers day 2021 thank you messages quotes poems lines
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : Amar ujala

आपने बनाया है मुझे इस योग्य,
कि प्राप्त करूं मैं अपना लक्ष्य,
दिया है हर समय आपने सहारा,
जब भी लगा मुझे कि मैं हारा

Happy Teacher's Day 2021

happy teachers day 2021 thank you messages quotes poems lines
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : amar ujala

मां गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं
स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक भी गुरु हैं
जिससे भी कुछ सीखा है हमने
हमारे लिए हर वो शख्स गुरु है।

Happy Teacher's Day 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
happy teachers day 2021 thank you messages quotes poems lines
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : Amar ujala

जीवन के हर अंधेरे में रोशनी दिखाते हैं आप
बंद हो जाए सब दरवाजे, नए रास्ते दिखाते हैं आप
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं आप।

Happy Teacher's Day 2021

विज्ञापन
happy teachers day 2021 thank you messages quotes poems lines
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : Amar ujala

जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
किताबों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक।

Happy Teacher's Day 2021

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed