फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day 2021: जानें शिक्षक दिवस पर कौन से उपहार दे सकते है अपने टीचर्स को, बदले में मिलेगा ढेर सारा आशीर्वाद

Sun, 05 Sep 2021 12:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 05 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
happy teachers day 2021 gift ideas to your guru shikshak diwas uphaar
शिक्षक दिवस गिफ्ट - फोटो : istock

हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में बच्चे टीचर्स की भूमिका निभाते हैं और अपनी से छोटी कक्षा के टीचर्स बनते हैं। इस दिन ये बच्चे शिक्षक बनकर अपनी से छोटी कक्षा वाले बच्चों को पढ़ाते हैं और पूरे स्कूल को एक तरह से रोज की तरह चलाते भी हैं। इस दिन स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम भी होते हैं और कुल मिलाकर ये दिन टीचर्स और बच्चों दोनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बच्चे अपने गुरुजनों का सम्मान करते हैं और टीचर्स बच्चों को ढेर सारा आशीर्वाद और खूब तरक्की करने की कामना भी करते हैं। इसके अलावा बच्चे इस दिन अपने शिक्षक को उपहार भी देते हैं, जिसके लिए बच्चे कई तरह के उपहार खरीदते हैं। अगर आपने अब तक अपने टीचर के लिए कोई गिफ्ट नही खरीदा है, तो चलिए हम आपको कुछ उपहार के बारे में बताते हैं जो आप अपने टीचर के लिए ले सकते हैं।

happy teachers day 2021 gift ideas to your guru shikshak diwas uphaar
शिक्षक दिवस गिफ्ट - फोटो : istock

पेन सेट

  • आप अपने शिक्षक को पेन सेट दे सकते हैं। ये उनके काफी काम आ सकते हैं। कोशिश करें कि नीला, काला, लाल और ग्रीन रंग के पेन का सेट बनाएं और फिर उन्हें उपहार दें, क्योंकि इन चारों रंग के पेन का टीचर को काम पड़ता है। इसकी जगह पर आप उनका नाम प्रिंट करवाया हुआ पेन भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
happy teachers day 2021 gift ideas to your guru shikshak diwas uphaar
शिक्षक दिवस गिफ्ट - फोटो : istock

अपने स्कूलों के दिनों की कुछ तस्वीरों से बना फोटो एल्बम

  • जिस तरह एक बच्चा अपने स्कूल की यादों को याद करता है, ठीक वैसे ही शिक्षक भी अपने द्वारा पढ़ाए गए अच्छे बच्चों को हमेशा याद करते हैं। ऐसे में आप इस शिक्षक दिवस अपने टीचर को उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों से बना फोटो एल्बम, जिसमें आपके स्कूल के दिनों की तस्वीरें हों आदि। आप ये भी अपने टीचर को उपहार में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
happy teachers day 2021 gift ideas to your guru shikshak diwas uphaar
शिक्षक दिवस गिफ्ट - फोटो : istock

डायरी पेन

  • आप अपने टीचर को इस शिक्षक दिवस के मौके पर डायरी और पेन भी उपहार स्वरुप दे सकते हैं। आप उनके नाम की डायरी और पेन प्रिंट भी करवा सकते हैं या फिर बाजार में कई तरह के शानदार पेन और डायरी मिलती हैं, जो आप अपने टीचर के लिए ले सकते हैं। उम्मीद है ये उपहार उन्हें काफी पसंद आएगा।
विज्ञापन
happy teachers day 2021 gift ideas to your guru shikshak diwas uphaar
शिक्षक दिवस गिफ्ट - फोटो : istock

खास सरप्राइज

  • आप अपने स्कूल या कॉलेज के टीचर के लिए स्कूल-कॉलेज में, घर पर या किसी अन्य स्थान पर खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आप उनके लिए एक शानदार पार्टी, लंच की व्यवस्था कर सकते हैं और यहां उन्हें कोई खास गिफ्ट भी दे सकते हैं। उम्मीद है कि आपके शिक्षक को ये खास सरप्राइज खूब पसंद आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed