फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: गूगल ड्राइव पर भर गई फ्री मिलने वाली स्टोरेज तो ऐसे बनाएं अतिरिक्त जगह, जान लीजिए तरीका

Wed, 29 Sep 2021 04:24 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Google Drive free storage know how to manage space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गूगल बड़े ही काम की चीज है, खासकर भारत में। यहां अधिकतर लोग गूगल पर ही अपनी ईमेल आईडी बनाते हैं। अगर आपकी भी ईमेल आईडी गूगल पर मौजूद है तो आपको पता होगा कि गूगल की ओर से हर ईमेल आईडी यूजर के लिए 15 जीबी का स्टोरेज मुफ्त में दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल लोग जरूरी दस्तावेज, फोटोज और वीडियोज को सहेज कर रखने के लिए करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि 15 जीबी का स्टोरेज भी भर जाता है और ऐसे में आपके पास अगर कोई जरूरी दस्तावेज हो तो सोचना पड़ता है कि उसे कहां सेव करें, क्योंकि गूगल ड्राइव पर सेव किए गए डाटा को पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है, जिसका इस्तेमाल आप बाद में कभी भी, कहीं भी कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस तरह मैनेज करके गूगल ड्राइव पर डाटा सेव करने के लिए जगह बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...  

Google Drive free storage know how to manage space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई बार ऐसा होता है कि कई फाइलें न चाहते हुए भी आपके फोन के गूगल ड्राइव में सेव होती रहती हैं। तस्वीरें तो फोन से सीधे ड्राइव में होती ही हैं, साथ ही कभी-कभी जीमेल पर आने वाले ईमेल भी उसी स्टोरेज में सेव हो जाते हैं। यह स्टोरेज के भर जाने का सबसे आम कारण होते हैं। 

Google Drive free storage know how to manage space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक से अधिक डाटा स्टोर करने और डाटा को मैनेज करने के लिए सबसे पहले तो आप गूगल ड्राइव से वैसी सभी फाइलों और तस्वीरों को हटा दें, जिनकी कोई जरूरत आपको महसूस नहीं होती है। आप इन फाइलों को ट्रैश में ले जा सकते हैं, जहां से फाइलें 30 दिन के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Drive free storage know how to manage space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप ट्रैश में गई फाइलों को स्थायी रूप से हटाना चाहते हैं तो वहां जाकर आप सेलेक्ट ऑल करके सभी फाइलों को डिलीट करके ट्रैश खाली कर सकते हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो 30 दिन से पहले ट्रैश में गई फाइलों को रिकवर भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Google Drive free storage know how to manage space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप देखना चाहते हैं कि गूगल ड्राइव का कितना डेटा आपने यूज किया है तो यह बेहद ही आसान है। इसके लिए आप गूगल ड्राइव ओपन करिए और ऊपर जो तीन लाइनें बनी हुई आपको दिख रही होंगी, उसपर क्लिक करेंगे तो सबसे नीचे आपको स्टोरेज का ऑप्शन दिखाई देगा। स्टोरेज पर क्लिक करते ही आपको सब पता चल जाएगा कि आपने कितना डेटा यूज किया है और कहां-कहां किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed