कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। इसे रोकने के लिए देश में चार चरणों में लॉकडाउन लगाया गया था। 31 मई को चौथा लॉकडाउन 4.0 खत्म हुआ, जिसके बाद एक जून से केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी करते हुए अनलॉक 1.0 शुरू किया है। जाहिर है कि लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और अन्य गतिविधियां भी तेज होंगी। इस संक्रमण काल में आपको पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। घर या बाहर संक्रमण फैलने की कितनी संभावना है, इस संक्रमण काल में खुद को सुरक्षित कैसे रखा जाए, ऐसे कई सवाल, डर और कई तरह की आशंकाएं आपके दिमाग में चल रही होंगी। मन में किसी प्रकार की आशंका पालने से बेहतर है कि सही तथ्यों की जानकारी हो। तो आइए आपको बताते हैं कोरोना से जुड़ी कुछ जरूरी बातें:
{"_id":"5ed40d88ee7d7367cd171dce","slug":"what-to-do-after-covid-19-infection-rumor-and-truth-all-you-need-to-know-about-coronavirus-symptoms-cause-prevention-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का पता कैसे चले, लक्षण नजर आए तो क्या करें और इसका इलाज क्या है?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना संक्रमण का पता कैसे चले, लक्षण नजर आए तो क्या करें और इसका इलाज क्या है?
Mon, 01 Jun 2020 08:35 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Pexels
Coronavirus Prevention Tips
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, स्वास्थ्य एजेंसियों से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक इसी बात पर जोर देते रहे हैं कि कोरोना वायरस से डरने की बजाय सावधानियां बरतने की जरूरत है। इस महामारी के दौर में खुद को सुरक्षित रखने के लिए अक्सर जरूरी सलाह और सुझाव दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करने की और सुझावों पर अमल करने की जरूरत है। एक जरूरी बात यह भी कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूर एक्टिव रखें। इसमें आपको तमाम कोरोना अपडेट्स मिलते रहेंगे।
फेस मास्क का प्रयोग जरूरी
- फोटो : PTI(File)
कोरोना वायरस से बचाव
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने का सबसे बेसिक तरीका है, साफ-सफाई का ध्यान रखना, सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का प्रयोग और कोरोना संदिग्ध या संक्रमित से दूरी बनाए रखना। इन बातों का ख्याल रखेंगे तो कोरोना से काफी हद तक बचे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus Prevention
- फोटो : Social Media
- स्वास्थ मंत्रालय की सलाह है कि अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोते रहना चाहिए या फिर अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए।
- हाथों से अपना चेहरा छूने से बचें और खासकर मुंह, आंख, नाक पर हाथ न लगाएं।
- हो सकता है, आपने वायरस की मौजूदगी वाली सतह पर हाथ लगाया हो, तो ऐसे में नाक, मुंह वगैरह छूने से वायरस शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण का पता कैसे चले?
- कोरोना वायरस बहरूपिया के तौर पर सामने आया है। कहने का मतलब यह कि समय के साथ इसके नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण का प्रमुख लक्षण सिर दर्द, बुखार और सूखी खांसी है। गले में खराश और डायरिया भी इसके लक्षण हैं। वहीं इसके नए लक्षणों में स्वाद और गंध महसूस नहीं होने को भी शामिल किया गया है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें, तो आपको सावधान होने की जरूरत है और डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए।