फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफवाह या सच: क्या वाकई अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? जानें इससे जुडे सवालों के जवाब

Mon, 21 Sep 2026 05:24 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 21 Sep 2026 05:24 PM IST
सार

Wisdom Tooth Meaning: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि अब तुम्हारी अक्ल दाढ़ निकल गई है, तो तुम्हें अक्ल आ जाएगी। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।

विज्ञापन
what is wisdom tooth and why exists in hindi  wisdom tooth kyon nikalta hai disprj
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? - फोटो : AI
Wisdom Tooth Meaning: आपने भी अक्सर बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि अब तो इसकी अक्ल दाढ़ निकल आई है, अब अक्ल आएगी। सुनने में यह बात मजेदार लगती है, लेकिन क्या सच में दांत निकलने से समझदारी का कोई कनेक्शन है? 


दरअसल, अक्ल दाढ़ हमारे मुंह में सबसे आखिर में निकलने वाले दांत होते हैं, जिन्हें विजडम टीथ भी कहा जाता है। इसको लेकर समाज में तरह-तरह के मिथक हैं, लेकिन मेडिकल साइंस इस बारे में क्या कहता है? क्या अक्ल दाढ़ का अक्ल से कोई वैज्ञानिक संबंध है या यह सिर्फ एक कहावत है? आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
what is wisdom tooth and why exists in hindi  wisdom tooth kyon nikalta hai disprj
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? - फोटो : AI

अक्ल दाढ़ क्या होती है?

अक्ल दाढ़ को मेडिकल भाषा में थर्ड मोलर या विजडम टीथ कहा जाता है। ये हमारे मुंह के सबसे पीछे निकलने वाले चार दांत होते हैं, ऊपर जबड़े में दो और नीचे जबड़े में दो। हमारे पूर्वजों को सख्त और कच्चा खाना चबाने के लिए इनकी जरूरत होती थी, लेकिन अब हमारा जबड़ा छोटा हो गया है इसलिए इनके लिए जगह कम पड़ जाती है। इसी वजह से इन्हें वेस्टिजियल ऑर्गन भी माना जाता है।

 
what is wisdom tooth and why exists in hindi  wisdom tooth kyon nikalta hai disprj
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? - फोटो : AI
अक्ल दाढ़ किस उम्र में निकलती है?

अक्ल दाढ़ 17 से 25 साल की उम्र में निकलती है। इसी उम्र को समझदारी और मैच्योरिटी की उम्र माना जाता है, इसलिए इन्हें विजडम टीथ कहा गया। कई लोगों में ये 30 साल की उम्र तक भी निकलती हैं। कुछ लोगों में चारों दाढ़ें निकलती हैं, किसी में 1-2 ही निकलती हैं और करीब 35% लोगों में अक्ल दाढ़ कभी बनती ही नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is wisdom tooth and why exists in hindi  wisdom tooth kyon nikalta hai disprj
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? - फोटो : AI
 क्या अक्ल दाढ़ निकलने से अक्ल आती है?

ये सिर्फ एक कहावत है, इसका साइंस से कोई लेना-देना नहीं है। हकीकत ये है कि 17 से 25 साल की उम्र में हमारे दिमाग का प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स पूरी तरह विकसित होता है। यही हिस्सा फैसले लेने, सोचने-समझने और सही-गलत पहचानने का काम करता है। इसी उम्र में अक्ल दाढ़ भी निकलती है, इसलिए लोग दोनों को जोड़कर कहते हैं कि अक्ल दाढ़ आने से अक्ल आ गई।

 
विज्ञापन
what is wisdom tooth and why exists in hindi  wisdom tooth kyon nikalta hai disprj
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? - फोटो : AI
क्या सबकी अक्ल दाढ़ निकलती है?

नहीं, सबकी नहीं निकलती। ये पूरी तरह जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। अगर आपके माता-पिता में अक्ल दाढ़ नहीं निकली तो आपके में भी न निकलने के चांस ज्यादा होते हैं। इवोल्यूशन की वजह से धीरे-धीरे इंसानों में अक्ल दाढ़ बनना बंद हो रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed