फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Thyroid Day 2023: महिलाओं में थायरॉयड विकारों का जोखिम अधिक, इससे प्रजनन क्षमता पर हो सकता है गंभीर असर

Thu, 25 May 2023 01:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 25 May 2023 01:49 PM IST
विज्ञापन
What are the side effects of thyroid problems in women, Thyroid Disorders in Women risk factor and prevention
महिलाओं में थायरॉयड रोग का खतरा - फोटो : Pixabay

थायरॉयड रोग, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से है, जिसका खतरा हर उम्र के लोगों में हो सकता है। थायरॉयड ग्रंथि से शरीर के कार्यों के लिए आवश्यक हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो मेटाबॉलिज्म से लेकर पाचन जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक हैं। वैसे तो थायरॉयड रोग किसी को भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में इसका जोखिम अधिक हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायरॉयड की समस्या होने का अधिक खतरा होता है।



वैश्विक स्तर पर बढ़ती इस समस्या के जोखिमों को कम करने और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 25 मई को वर्ल्ड थायरॉयड डे मनाया जाता है।

आइए महिलाओं में थायरॉयड रोग की समस्याओं और संकेतों के बारे में जानते हैं। सभी महिलाओं को इसका ध्यान रखते हुए बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।

What are the side effects of thyroid problems in women, Thyroid Disorders in Women risk factor and prevention
थायरॉयड रोग के कारण और बचाव - फोटो : istock

महिलाओं में थायरॉयड की समस्या

महिलाओं में इस विकार का अधिक जोखिम होने के साथ कुछ अतिरिक्त लक्षण भी देखे जा सकते हैं। यह मासिक धर्म चक्र और प्रजनन क्षमता से संबंधित समस्याओं के साथ शरीर को और भी कई प्रकार से प्रभावित करने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, थायरॉयड से संबंधित समस्याओं का महिला की प्रजनन प्रणाली पर भी असर हो सकता है।

हार्मोन्स के स्तर में होने वाले असंतुलन के कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है, जिसके दीर्घकालिक दुष्प्रभावों का भी खतरा रहता है।

What are the side effects of thyroid problems in women, Thyroid Disorders in Women risk factor and prevention
मासिक चक्र की अनियमितता का खतरा - फोटो : Pixabay

महिलाओं में थायरॉयड रोग के कारण हो सकती हैं ये दिक्कतें

थायरॉयड की समस्या का समय रहते निदान और उपचार किया जाना आवश्यक होता है, यह आपके शरीर के लिए कई प्रकार से समस्याकारक हो सकती है। 

  • लड़कियों में थायरॉयड विकार प्यूबर्टी की शुरुआत में देरी या तेज कर सकती है।
  • थायरॉयड हार्मोन का असामान्य स्तर आपके पीरियड्स को लो या हैवी बना सकता है। 
  • कुछ मामलों में, थायरॉयड विकार आपके मासिक चक्र को अनियमित बना सकते हैं या मासिक धर्म को पूरी तरह से रोक भी सकते हैं।
  • थायरॉयड विकार प्रजनन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकती है। अंडरएक्टिव थायरॉइड में आपको ओवेरियन सिस्ट विकसित होने का अधिक खतरा रहता है।
  • यदि आप गर्भवती हैं तो हाइपरथायरायडिज्म के कारण गंभीर मॉर्निंग सिकनेस होने का खतरा हो सकता है।
  • गर्भावस्था में हाइपोथायरायडिज्म की समस्या, समय से पहले प्रसव, गर्भपात और अन्य गंभीर जटिलताओं के जोखिम का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the side effects of thyroid problems in women, Thyroid Disorders in Women risk factor and prevention
थायराइड विकारों से जुड़े जोखिम - फोटो : Pixabay

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ आरती सिंह बताती हैं, महिलाओं में थायरॉयड विकारों से जुड़े जोखिमों को सही उपचार से प्रबंधित किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए आवश्यक है कि आप अपने लक्षणों की समय रहते पहचान कर इलाज कराएं। थायरॉयड विकारों के संभावित संकेतों में थकान, अस्पष्ट रूप से वजन घटने या बढ़ने की समस्या, मूड या ऊर्जा के स्तर में परिवर्तन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इन सभी पर महिलाओं को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
What are the side effects of thyroid problems in women, Thyroid Disorders in Women risk factor and prevention
थायराइड विकारों से करें बचाव - फोटो : iStock

लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक

डॉ. आरती कहती हैं,  थायरॉयड विकारों के बढ़ने का एक कारण खराब होती लाइफस्टाइल भी है, यह पुरुषों-महिलाओं, सभी के लिए आवश्यक है कि आप लाइफस्टाइल को ठीक रखें, जिससे इस रोग के जोखिम को कम किया जा सके। आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने के साथ नियमित व्यायाम की आदत सभी के लिए आवश्यक है। यदि आप धूम्रपान-शराब का सेवन करती हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें, ये आपकी जटिलताओं को बढ़ा सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed