Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर दिन-प्रतिदिन भयावह रूप लेती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस महामारी से सिर्फ उन्हें ही सुरक्षित माना जा सकता है जिनके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत है और जो कोविड से बचाव के सभी नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। यही कारण है कि मौजूदा समय में प्रतिरक्षा को मजबूत करना लोगों की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है।
कोरोना से मुकाबले और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप भी तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे होंगे। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका उपयोग करके न सिर्फ आप कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं, साथ ही यह भविष्य में भी आपके लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगी।
2 of 6
7-8 घंटे की नींद बहुत जरूरी
- फोटो : iStock
पूरी नींद लेना बेहद जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो हर किसी को रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। यह कई तरह से हमारे लिए फायदेमंद है। नींद के दौरान हमारा शरीर ऊतकों और मांसपेशियों की मरम्मत, शरीर के सिस्टम की सफाई और तंत्रिकाओं को सक्रिय रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसलिए हमारे लिए रात बाधारहित नींद जरूरी है। यह आदत हमारी प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिए भी आवश्यक है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उन्हें आमतौर पर संक्रमण और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है।
3 of 6
सांस लेने वाले व्यायम करें
- फोटो : Pixabay
गहरी सांस वाले व्यायाम
गहरी सांस लेने वाले व्यायाम से तंत्रिकाओं को काफी मदद मिलती है, यह वेगस तंत्रिकाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है। वेगस, शरीर की सबसे लंबी तंत्रिका है जो मस्तिष्क और पाचन तंत्र को जोड़ती है। इस तरह के व्यायाम पाचन में सुधार करने के साथ भोजन के सही अवशोषण और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में फायदेमंद हो सकते हैं।
4 of 6
री पत्तेदार सब्जियां, फल और दूध का सेवन करें
- फोटो : Pixabay
पौष्टिक आहार
सभी लोगों के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक है। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां और फल, दूध से बने खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। हालांकि पाचन क्षमता के आधार पर आपका आहार दूसरे लोगों से भिन्न हो सकता है। अपने लिए सही आहार चार्ट बनवाने के लिए किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर हो सकता है।
5 of 6
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक हैं कई औषधियां
- फोटो : Social media
हल्दी और दालचीनी का सेवन
अपने भोजन में हल्दी और दालचीनी जैसे मसालों के उपयोग को सुनिश्चित करें। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुण न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं साथ ही कई प्रकार के वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से भी सुरक्षा देने में भी इन्हें कारगर माना जाता है। दालचीनी को भोजन और चाय में डालकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।