Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
कोरोना महामारी की दूसरी लहर कितनी संक्रामक और खतरनाक है, ये तो आप सभी जान ही गए हैं और अब तो सरकार ने ये भी कह दिया है कि तीसरी लहर भी आ सकती है। ऐसे में और भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि जानलेवा संक्रमण से बचा जा सके। अब चूंकि ऐसे समय में इम्यूनिटी का मजबूत होना भी जरूरी है, इसलिए डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा लोगों को व्यायाम करने की भी सलाह दी जा रही है। इसके अलावा कुछ विशेषज्ञ कहते हैं टहलना भी जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि घर से बाहर सड़क पर या किसी पार्क में जाना कितना सुरक्षित है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इसका जवाब...
कोरोना वायरस: कितना सुरक्षित है बाहर टहलने जाना, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी सोसाइटी में रहते हैं, तो आप अपनी बिल्डिंग के नीचे या सोसाइटी में ही मौजूद पार्क में टहलने जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आप मास्क पहनें रहें (डबल मास्किंग हो तो ज्यादा बेहतर) और लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें।
सोसाइटी में रहने वाले लोग अगर लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें तो यह उनके लिए बेहतर वॉकिंग हो जाएगी और साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम होगा, क्योंकि लिफ्ट में तो कई लोग आते-जाते होंगे। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप किसी पार्क में टहलने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि अकेले ही जाएं, न कि किसी दोस्त, रिश्तेदार या जान-पहचान वाले व्यक्ति के साथ। चूंकि कोरोना के बहुत सारे मरीज एसिम्प्टोमैटिक भी होते हैं यानी बिना लक्षण वाले होते हैं, ऐसे में आपका उस व्यक्ति के साथ संपर्क खतरनाक हो सकता है। याद रखें, जरा सी लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है।
अगर आप कहीं बाहर टहलने गए हैं तो अपने मुंह, आंख, नाक को छूने से बचें। बेहतर यही होगा कि आप अपने साथ सैनिटाइजर भी लेकर जाएं। जब आप टहल कर घर वापस आएं तो किसी भी चीज को न छुएं, पहले अपने कपड़े बदल लें और हाथ-पैर अच्छी तरह साबुन-पानी से धो लें। इसके अलावा घर के दरवाजों के हैंडल को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।