फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Stone: आपकी इन गलत आदतों की वजह से किडनी में हो सकती है पथरी, आज से ही रखें विशेष ध्यान

Sat, 05 Jul 2025 05:42 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 05 Jul 2025 05:42 PM IST
सार

These Bad Habits Kidney Stone: किडनी में स्टोन होना बेहद गंभीर समस्या है और देश में इससे लाखों लोग परेशान हैं। आमतौर पर इसके पीछे हमारी ही कुछ गलत आदतें होती हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही आदतों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
These bad habits of yours can cause kidney stones take special care from today itself
किडनी - फोटो : Freepik.com

These Bad Habits Kidney Stone: गुर्दे की पथरी जिसे किडनी स्टोन के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसी पीड़ादायक स्वास्थ्य समस्या है जिससे लाखों लोग जूझते हैं। यह तब होती है जब हमारे मूत्र में मौजूद कुछ रसायन, जैसे कैल्शियम, ऑक्सलेट या यूरिक एसिड, एक साथ मिलकर कठोर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। ये क्रिस्टल गुर्दे या मूत्रवाहिनी में अटककर असहनीय दर्द का कारण बनते हैं।



किडनी स्टोन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इन्हीं के कुछ बड़े कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें हैं। आज की आधुनिक जीवनशैली में अक्सर लोग जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव उनके किडनी पर पड़ता है, जिससे गुर्दे में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। अगर इन पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो गुर्दे की पथरी न केवल गंभीर दर्द का कारण बन सकती है, बल्कि गुर्दे की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे दीर्घकालिक स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। आइए इस लेख में हम उन आदतों के बारे में जानते हैं जिनकी वजह से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

These bad habits of yours can cause kidney stones take special care from today itself
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

कम पानी पीना
अपर्याप्त पानी का सेवन किडनी स्टोन का सबसे बड़ा कारण है। पानी की कमी से मूत्र गाढ़ा हो जाता है, जिससे खनिज जमा होकर पथरी बनाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना जरूरी है। कम पानी पीने से मूत्र में कैल्शियम और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ती है, जो पथरी का कारण बनता है।


ये भी पढ़ें- Health Alert: मानसून अपने साथ लाता है मच्छरजनित रोगों का खतरा, हजारों लोग होते हैं प्रभावित; आप कैसे बचें?
 
These bad habits of yours can cause kidney stones take special care from today itself
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock

अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड
अधिक नमक और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, जैसे चिप्स, डिब्बाबंद भोजन और फास्ट फूड, मूत्र में कैल्शियम और सोडियम की मात्रा बढ़ाते हैं। इससे गूर्दे में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए ताजा फल, सब्जियां और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। केचप और सॉस जैसे उच्च सोडियम वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।


ये भी पढ़ें- Health Tips: थोड़ा खाते ही भर जाता है पेट, भूख बढ़ाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These bad habits of yours can cause kidney stones take special care from today itself
नो शुगर डाइट - फोटो : Freepik.com

अत्यधिक प्रोटीन और चीनी का सेवन
मांस, अंडे और डेयरी जैसे हाई प्रोटीन खाद्य पदार्थ यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं, जो पथरी का कारण बन सकता है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक और मिठाइयों में मौजूद चीनी मूत्र में कैल्शियम और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ाती है। ऐसी स्थिति में संतुलित मात्रा में प्रोटीन लें और चीनी का सेवन कम करें।

विज्ञापन
These bad habits of yours can cause kidney stones take special care from today itself
गतिहीन जीवशैली - फोटो : Freepik.com
गतिहीन जीवनशैली
बैठे रहने की आदत और व्यायाम की कमी मोटापे और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ाती है। गतिहीन जीवनशैली मेटाबॉलिज्म को धीमा करती है, जिससे मूत्र में खनिज जमा होते हैं। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाले व्यायाम करें, जैसे तेज टहलें या योग करें। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पथरी के खतरे को कम करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed