How Bad Habits Reduce Hunger: भूख न लगना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जिससे आप न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान रहते हैं। भूख न लगने की वजह से शरीर कमजोर होने लगता है, साथ ही शरीर में थकान और पोषण की कमी हो सकती है। देखा जाए तो भूख न लगने के कई कारण हो सकते हैं, इनमें से एक प्रमुख कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
Health Tips: थोड़ा खाते ही भर जाता है पेट, भूख बढ़ाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें
अक्सर कुछ लोग को भूख न लगने से परेशान रहते हैं। भूख न लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इनमें एक प्रमुख कारण हमारे दिनचर्या की गड़बड़ आदतें हो सकती हैं। आइए इस लेख में उन आदतों और उसके उपायों के बारे में जानते हैं।
अनियमित भोजन का समय
अनियमित समय पर भोजन करना या लंबे समय तक भूखे रहना पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे पाचन एंजाइमों का स्राव कम होता है, जिससे भूख का अनुभव कम होता है। कई लोग सुबह का नाश्ता बहुत देर में करते हैं या सीधा लंच करते हैं, इतना ही नहीं कुछ लोग रात का भोजन देर से करते हैं, ये सभी आदतें पाचन अग्नि को कमजोर करती हैं। नियमित समय पर भोजन करने से पाचन तंत्र सक्रिय रहता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: अच्छी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल होनी चाहिए ये चार हेल्दी आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोशों दूर
अधिक प्रोसेस्ड फूड और कम पानी
प्रोसेस्ड फूड, जैसे चिप्स, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक, भूख न लगने का एक और बड़ा कारण हैं और पाचन को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें चीनी और अनहेल्दी फैट अधिक होती है, जो पेट को भारी बनाती है। इसके अलावा, कम पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट रहता है, जिससे भूख न लगने का सिग्नल कमजोर होता है।
ये भी पढ़ें- GLP-1 Medicine: आप भी ले रहे हैं डायबिटीज-वजन घटाने वाली ये दवा तो हो जाइए सावधान, देखे गए गंभीर दुष्प्रभाव
ये तो वो कारण हैं, जिनकी वजह से आपको भूख कम लगता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए नीचे दिए गए इन तीन उपायों को अपना सकते हैं।
नियमित भोजन और पौष्टिक आहार
भूख बढ़ाने के लिए रोजाना एक निश्चित समय पर भोजन करें। डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे हरी सब्जियां, सेब, नाशपाती और साबुत अनाज, शामिल करें। अदरक, जीरा या सौंफ से बनी हर्बल चाय पाचन को बढ़ाती है और भूख को उत्तेजित करती है। भोजन के बाद एक नींबू पानी पीएं इससे भोजन आसानी से पच जाता है, और अगले टाइम अच्छी भूख लगती है।
सेडेंटरी लाइफस्टाइल से बचें
अक्सर जो लोग दफ्तरों में काम करते हैं वो एक स्थान पर लंबे समय तक बैठकर काम करने पड़ता है, भूख न लगने का ये एक बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए हर 1 घंटे पर खड़े होकर थोड़ा टहलें इससे शरीर सक्रिय रहता है और पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है, और अगले टाइम अच्छी भूख लगती है।