Medically Reviewed by S.C. Tiwari
डिग्री- एम.बी.बी.एस
हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अहम भूमिका होती है। विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को संपन्न करने के लिए उचित मात्रा में कोलेस्ट्रॉल का शरीर में होना जरूरी है। कोशिका झिल्ली से लेकर विटामिन डी, पाचन और कई तरह के हार्मोन जैसे- एस्ट्रोजेन, प्रोजेस्टेरॉन, टेस्टोस्टेरॉन, आदि के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल विटामिन ए, डी, ई और के को शरीर में अवशोषित करने में भी मदद करता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल खून में प्रोटीन और लिपिड से बने संरचनात्मक द्रव के रूप में मौजूद होता है, जिसे लिपोप्रोटीन कहा जाता है। लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को खून के माध्यम से शरीर के सभी जरूरी अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है। लिपोप्रोटीन मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं, हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे गुड यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे बैड यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। अब आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं और इसके संकेत क्या हैं?
{"_id":"60b61f648ebc3e40c92b3848","slug":"symptoms-of-high-cholesterol-and-side-effects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है हार्ट अटैक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है हार्ट अटैक
Wed, 02 Jun 2021 08:14 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हाथों में दर्द
- अगर बिना किसी कारण के आपके हाथों में अक्सर दर्द होता है, तो संभल जाएं, क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा पैरों में दर्द भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों में से एक है। इसे भी नजरअंदाज करने की गलती न करें और डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
त्वचा पर निशान
- अगर त्वचा में किसी तरह का बदलाव दिख रहा है, आंखों की नीचे की त्वचा पीले या नारंगी रंग की हो गई है, तो यह कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत हो सकता है। इसे हल्के में लेने की गलती भूलकर भी न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पसीना अधिक आना
- आमतौर पर गर्मी के मौसम में हर किसी को पसीना आता है, लेकिन अगर आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आ रहा है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के लक्षणों में से एक है। अगर आपको ऐसा लक्षण दिखता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सांस फूलना
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से सांस फूलने की समस्या भी हो सकती है। अगर आप थोड़ा सा भी कहीं चल-फिर लिए या कुछ काम कर लिए और सांस फूलने लगे तो इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।