बुढ़ापा शरीर का एक सामान्य लक्षण है और समय के साथ हर इंसान बूढ़ा होता है। लेकिन आज की तनाव भरी जिंदगी में लोगों में समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं। आपकी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इन सबके लिए जिम्मेदार है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक आहार और दिनभर की गतिविधियों पर नियंत्रण रखें। इससे आपको असमय बुढ़ापा नहीं आएगा।
{"_id":"5d5500b08ebc3e6ca72d670f","slug":"simple-health-tips-for-everyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 4 वजहों से जवानी में ही आने लगता है बुढ़ापा, हो जाएं सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन 4 वजहों से जवानी में ही आने लगता है बुढ़ापा, हो जाएं सावधान
Fri, 16 Aug 2019 07:18 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
ageing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sleep
- फोटो : pixa
नींद की कमी
काम की व्यस्तता में लोग ठीक से नींद भी पूरी नहीं कर पा रहें हैं। शोध बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नींद एक मनुष्य के लिए जरूरी है। अगर आप भी काम की वजह से पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। क्योंकि शरीर में थकान और कमजोरी की एक वजह यह भी हो सकता है।

शराब
शराब का सेवन
शराब का सेवन आजकल का फैशन हो गया है। नियमित रूप से ली गई शराब की थोड़ी- सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते है।

चीनी
- फोटो : अमर उजाला
चीनी का सेवन
अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते है तो यह भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। चीनी के सेवन से डायबिटीज की समस्या आम है इसलिए जितना हो सके कम से कम चीनी का सेवन करें।

car sun
धूप में रहना
धूप सेहत के लिए बहुत जरुरी है। सुबह के समय ली गई धूप से विटामिन डी मिलता है। लेकिन ज्यादा देर तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग और डलनेस हो जाती है। असमय झुर्रियों का एक कारण ज्यादा देर तक धूप में रहना भी है।