फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके बच्चे को हो सकता है 'ओपोजिशनल डिफिएंट डिसऑर्डर', जान लें लक्षण और बचाव

Thu, 15 Aug 2019 07:51 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 15 Aug 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
oppositional defiant disorder in children symptoms and treatment
ओपोजिशनल डिफिएंट डिसऑर्डर (ओडीडी) एक मनोवैज्ञानिक विकार है। यह बच्चों में पाया जाता है। गुस्सैल और अड़ियल बर्ताव इस बीमारी का प्रमुख लक्षण है लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ-साथ अन्य कई लक्षण भी नजर आने लगते हैं। मां-बाप की सतर्कता बच्चे को इस विकार से बचा सकती है। इसके लिए बच्चों को खास ख्याल रखना चाहिए।
oppositional defiant disorder in children symptoms and treatment
अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित मानसिक विकारों पर एक रिपोर्ट के अनुसार, गुस्सा और चिड़चिड़ा मूड मानसिक परेशानी का सबसे शुरुआती लक्षण है। लोगों से जल्दी चिढ़ जाना, जरा-सी बात पर गुस्सा हो जाना और अधिकतर नाराज रहना परेशानी के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही यदि बच्चा बहुत ज्यादा बहस करता है। अकसर बड़ों की बात को अनसुना कर देता है। दूसरों को जानबूझकर परेशान करता है, या अपनी गलतियों का दोष दूसरों पर डाल देता है तो इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज नहीं करें। 
oppositional defiant disorder in children symptoms and treatment

अगर 5-6 महीनों से बच्चे के व्यवहार में ऐसी चीजें लगातार दिख रही हों तो सतर्क रहने की आवश्यकता है। शुरुआती दौर में ओडीडी के लक्षण सिर्फ घर वालों या नजदीकी लोगों के साथ ही प्रकट हो सकते हैं। जैसे-जैसे परेशानी बढ़ती है, बच्चे के स्कूल और आस पड़ोस में व्यवहार भी बदल जाता है। जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती है, लक्षणों का असर बच्चे की अक्रामकता भी बढ़ा देती है। ओडीडी के कई कारण होते हैं। कभी-कभी यह आनुवांशिक होता है, वहीं कई बार मां-बाप की उपेक्षा भी कारण बनती है। यदि मां बच्चे को अधिक समय नहीं दे पा रही है। साथ ही उसे डांटती-मारती अधिक है तो ओडीडी की परेशानी बच्चे में उभर सकती है। ओडीडी का एक कारण आपकी पारिस्थितिकी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
oppositional defiant disorder in children symptoms and treatment
यदि आपके आसपास का वातावरण स्वच्छ नहीं है तो उसका असर भी बच्चे के मूड पर पड़ता है। यदि आपके बच्चे में ओडीडी के लक्षण हैं तो उत्तेजित न हों, उसे प्यार से समझाएं। उसकी परेशानियों को समझें। घर में एक सकारात्मक माहौल बनाएं। रोजमर्रा के जीवन में कुछ अच्छे नियम कायदे बनाएं और उनका प्यार से पालन कराएं। बच्चे की जीवनशैली को व्यवस्थित करें। बच्चे को ऐसी गतिविधियों से जोड़े जो उसे रचनात्मकता और मानसिक शांति की ओर ले जाएं। उसे दिमाग को शांत रखने में मदद मिल सके। 
विज्ञापन
oppositional defiant disorder in children symptoms and treatment
- फोटो : pixa
ओडीडी की समस्या दो तिहाई किशोरों में देखी जा सकती है। अगर समय से इसका सही इलाज नहीं हो और समस्या बढ़ती रहे तो यह गंभीर मानसिक रोगों का कारण बन सकती है। लड़कियों की अपेक्षा लड़कों में इसके लक्षण अधिक दिखते हैं। खासकर 6 से 8 साल की उम्र में इसका खतरा अधिक होता है। कभी-कभी वयस्कों में भी यह समस्या जन्म लेती है। यदि इसका समय से इलाज नहीं मिले तो यह डिप्रेशन, एंजाइटी, लैंग्वेज डिसऑर्डर , मूड डिसऑर्डर, लर्निग डिसऑर्डर जैसी समस्याओं को पैदा करता है।
-बच्चे को बहुत अधिक डांटे नहीं, प्यार से उसकी समस्याएं सुनें।
- बच्चे को जितना हो सके समय दें।
-बच्चे से बात करते वक्त धैर्य रखें, उसकी पूरी बात सुनें। ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चा आपसे स्कूल, दोस्तों सबसे जुड़ी बातें शेयर कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed