फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iron: महिलाओं में क्यों अधिक होती है आयरन की भूमिका, इसकी कमी होने पर आहार में क्या बदलाव करने चाहिए?

Wed, 13 Aug 2025 08:10 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 13 Aug 2025 08:10 PM IST
सार

शरीर के लिए आयरन सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है, खासकर महिलाओं के लिए। मासिक धर्म और गर्भावस्था के कारण उनमें अक्सर इसकी कमी हो जाती है जो एनीमिया का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
Role of Iron in Women Health and Dietary Changes for Deficiency All Explained
एनीमिया की समस्या - फोटो : istock

Anemia in Women: आयरन शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज है, जिसका मुख्य काम हीमोग्लोबिन बनाना है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद वह प्रोटीन है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर के अंगों तक पहुंचाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक आयरन की आवश्यकता होती है और यही वजह है कि उनमें इसकी कमी एक आम समस्या है। मासिक धर्म के दौरान हर महीने होने वाले रक्तस्राव के कारण महिलाओं में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। 



इसके अलावा गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के समय भी शरीर को अतिरिक्त आयरन की जरूरत होती है ताकि मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहे। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है जो महिलाओं में बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आयरन की कमी के मुख्य लक्षण क्या होते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि महिलाओं को आयरन की कमी दूर करने के लिए किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

Role of Iron in Women Health and Dietary Changes for Deficiency All Explained
कमजोरी - फोटो : Freepik.com

आयरन की कमी के मुख्य लक्षण
शरीर में आयरन की कमी होने पर कुछ सामान्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें अक्सर थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। सबसे आम लक्षण है लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना, क्योंकि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। इसके अलावा त्वचा का पीला पड़ना, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और सिरदर्द भी इसके लक्षण हैं।

आयरन की कमी से हाथ और पैर ठंडे होने लगते हैं, नाखून नाजुक होकर टूटने लगते हैं, और बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यदि आप ऐसे लक्षण महसूस करते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Fatty Liver: खानपान के अलावा इन गलतियों से भी हो सकता है फैटी लिवर का खतरा, बरतें ये सावधानियां
 
Role of Iron in Women Health and Dietary Changes for Deficiency All Explained
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

आहार में करें ये बदलाव
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो सबसे पहले अपने आहार में बदलाव करना जरूरी है। शाकाहारी लोगों के लिए आयरन से भरपूर कई विकल्प मौजूद हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी आयरन के बहुत अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा, दालें (जैसे मसूर दाल), चना और राजमा को भी अपनी डाइट में शामिल करें। सूखे मेवे जैसे किशमिश और खजूर, और बीज जैसे कद्दू के बीज और तिल भी आयरन से भरपूर होते हैं। 


ये भी पढ़ें- Health Tips: अगर आपने भी शुरू किया है वर्कआउट तो जान लें क्यों जरूरी है आहार में बदलाव?
विज्ञापन
विज्ञापन
Role of Iron in Women Health and Dietary Changes for Deficiency All Explained
विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com

इस बात विशेष ध्यान रखें
सबसे खास बात आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के साथ विटामिन-सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू या अमरूद का सेवन करने से आयरन का अवशोषण बेहतर होता है। गुड़ और तिल के लड्डू जैसी चीजें भी आयरन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजों से बचना चाहिए जो आयरन के अवशोषण को कम करती हैं, जैसे कि खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पीएं। 

विज्ञापन
Role of Iron in Women Health and Dietary Changes for Deficiency All Explained
डॉक्टर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
क्या करें?
महिलाओं के लिए आयरन का महत्व बहुत ज्यादा है और इसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक संतुलित और आयरन से भरपूर आहार इस कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका है। यदि आपको लगता है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो खुद से दवा लेने के बजाय किसी डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें। वे आपकी सेहत के अनुसार सही डाइट और सप्लीमेंट्स की सलाह दे सकते हैं, जिससे आप स्वस्थ जीवन जी सकें।

स्रोत और संदर्भ
Iron deficiency anemia

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed