फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatty Liver: खानपान के अलावा इन गलतियों से भी हो सकता है फैटी लिवर का खतरा, बरतें ये सावधानियां

Wed, 13 Aug 2025 04:31 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 13 Aug 2025 04:31 PM IST
सार

आज से समय में फैटी लिवर की समस्या होना बहुत आम बात है। अक्सर लोगों को लगता है कि फैटी लीवर होने के पीछे खानपान बड़ा कारण है, लेकिन इसके अलावा भी हमारी दिनचर्या की कई आदतें फैटी लीवर के खतरे को बढ़ा देती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Fatty Liver Risks Diet: Mistakes That Can Harm Liver Health Causes Prevention All details
लिवर - फोटो : Adobe stock photos

Liver Disease Prevention: आज के समय में फैटी लिवर एक बेहद आम समस्या हो गई है, जिससे कई लोग जूझ रहे हैं। फैटी लिवर को लेकर अक्सर लोगों के मन में कुछ भ्रांतियां रहती हैं, जैसे कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ गलत खानपान से ही फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। लेकिन यह पूरा सच नहीं है, ये बात सच है कि फैटी लिवर होने के पीछे खानपान एक बड़ा कारण है, लेकिन कई अन्य जीवनशैली से जुड़ी आदतें भी इस बीमारी के खतरे को बढ़ा सकती हैं।



अगर लिवर में फैट की मात्रा 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ जाए, तो यह फैटी लिवर कहलाता है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि डाइट के अलावा और कौन-सी चीजें इस समस्या को जन्म देती हैं।

Fatty Liver Risks Diet: Mistakes That Can Harm Liver Health Causes Prevention All details
सेडेंटरी लाइफस्टाइल - फोटो : Freepik.com

शारीरिक निष्क्रियता और खराब नींद
फैटी लिवर का एक बड़ा कारण शारीरिक निष्क्रियता है। लंबे समय तक बैठे रहना और कोई व्यायाम न करना लिवर में फैट जमा होने का कारण बन सकता है। जब हम शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते, तो शरीर में फैट बर्न नहीं होता। इसी तरह खराब नींद की आदतें भी मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डालती हैं, जिससे लिवर पर दबाव पड़ता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: थोड़ा तनाव लेते ही कम हो जाता है ब्लड प्रेशर? जानें बचाव के उपाय
 
Fatty Liver Risks Diet: Mistakes That Can Harm Liver Health Causes Prevention All details
दवाएं - फोटो : Freepik.com

तनाव और कुछ दवाएं
लगातार तनाव में रहना भी फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ा सकता है। ज्यादा तनाव से शरीर में कोर्टिसोल जैसे हार्मोन बढ़ते हैं, जो लिवर के काम को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ खास तरह की दवाओं का ज्यादा सेवन भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

इन दवाओं से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे फैट जमा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा अधिक मात्रा में नहीं लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Intrinsic capacity Test: वैज्ञानिकों ने खोजा लाइफ-कैलकुलेटर टेस्ट, पता कर सकेंगे कितने साल और जिएंगे आप?

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatty Liver Risks Diet: Mistakes That Can Harm Liver Health Causes Prevention All details
तेजी से वजन कम करना - फोटो : Freepik.com

तेजी से वजन कम करना
यह सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन तेजी से वजन कम करना भी लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। जब आप बहुत कम समय में ज्यादा वजन घटाते हैं, तो शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया में बदलाव आता है।

इस दौरान लिवर को अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिससे उस पर दबाव पड़ता है और फैटी लिवर होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए वजन हमेशा धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से ही कम करना चाहिए।

विज्ञापन
Fatty Liver Risks Diet: Mistakes That Can Harm Liver Health Causes Prevention All details
फैटी लिवर डिजीज - फोटो : Freepik.com

क्या करें?
फैटी लिवर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यह पूरी तरह से रोकी जा सकती है। अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। हालांकि यदि आपको फैटी लिवर के कोई लक्षण महसूस होते हैं या आपको इस बीमारी का निदान हुआ है, तो खुद से इलाज करने के बजाय किसी डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है। डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार सही खानपान, दवाओं और व्यायाम की सलाह दे सकते हैं। समय पर इलाज से आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं और गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed