फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: वर्कआउट करते हैं तो आहार में कर लें ये जरूरी बदलाव, फिटनेस होगी बेहतर

Wed, 13 Aug 2025 06:20 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 13 Aug 2025 06:20 PM IST
सार

नियमित व्यायाम शरीर को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों का निर्माण करता है और ऊर्जा बढ़ाता है, लेकिन बिना सही पोषण के ये लाभ अधूरे रह सकते हैं। आहार वह ईंधन है जो वर्कआउट के दौरान शरीर को ऊर्जा देता है और रिकवरी में मदद करता है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन
Healthy Diet for Gym Beginners Why Diet Changes are Important When Starting Workout
जिम करता हुआ शख्स - फोटो : Adobe Stock

Healthy Diet For Workout: आज के समय में फिटनेस को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है और बड़ी संख्या में लोग जिम या एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महीनों तक कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाहे नतीजे नहीं मिलते। इसकी सबसे बड़ी वजह है आहार में बदलाव न करना।



सिर्फ एक्सरसाइज करने से ही शरीर फिट नहीं होता; इसके साथ सही खाना भी उतना ही जरूरी है। एक्सरसाइज और डाइट दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं, जो एक साथ मिलकर ही आपके फिटनेस लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। यह समझना जरूरी है कि वर्कआउट सिर्फ कैलोरी बर्न करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह आपके शरीर की जरूरतों को भी बदल देता है। ऐसे में जो लोग वर्कआउट करते हैं उन्हें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

Healthy Diet for Gym Beginners Why Diet Changes are Important When Starting Workout
कार्बोहाइड्रेट रिच फूड्स (दलिया) - फोटो : Adobe Stock

शरीर में कार्ब्स का संतुलन बनाएं
जब आप वर्कआउट शुरू करते हैं, तो आपके शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। सही खाने के बिना आप जल्दी थक जाएंगे और आपका प्रदर्शन बेहतर नहीं हो पाएगा। व्यायाम करने से पहले शरीर को कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है ताकि वह ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर सके। यह कार्ब्स आपके शरीर के लिए 'ईंधन' का काम करते हैं।

अगर आप पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट नहीं लेंगे, तो वर्कआउट के दौरान आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए जो लोग व्यायाम करते हैं, उन्हें अपनी डाइट में दलिया, फल या टोस्ट जैसी चीजें को शामिल करना चाहिए ताकि शरीर को सही ईंधन मिल सके।


ये भी पढ़ें- Fatty Liver: खानपान के अलावा इन गलतियों से भी हो सकता है फैटी लिवर का खतरा, बरतें ये सावधानियां
Healthy Diet for Gym Beginners Why Diet Changes are Important When Starting Workout
पनीर - फोटो : Adobe Stock

प्रोटीन के भरपूर चीजें खाएं
व्यायाम के बाद शरीर की असली जरूरत प्रोटीन की होती है। जब हम वर्कआउट करते हैं, तो मांसपेशियों के टिशू में छोटे-छोटे होते हैं। इन टिशू की मरम्मत और उन्हें मजबूत बनाने का काम प्रोटीन करता है। पर्याप्त प्रोटीन न मिलने पर मांसपेशियों की रिकवरी धीमी हो जाती है और उनका विकास रुक जाता है।

नतीजतन आपको मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए वर्कआउट के बाद प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, पनीर, दालें, या प्रोटीन शेक लेना बहुत जरूरी है ताकि मांसपेशियां ठीक से अपना काम कर सकें और मजबूत बन सकें।


ये भी पढ़ें- Health Tips: थोड़ा तनाव लेते ही कम हो जाता है ब्लड प्रेशर? जानें बचाव के उपाय
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Diet for Gym Beginners Why Diet Changes are Important When Starting Workout
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock

फास्ट फूड न खाएं
कई लोग वजन कम करने के लिए वर्कआउट शुरू करते हैं। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज के बाद भी जंक फूड या तला-भुना खाना खाते रहेंगे तो आपकी मेहनत बेकार हो जाएगी। स्वस्थ आहार वजन प्रबंधन के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह कैलोरी संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

एक संतुलित डाइट में विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं, जो न सिर्फ वजन कम करने में मदद करते हैं, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

विज्ञापन
Healthy Diet for Gym Beginners Why Diet Changes are Important When Starting Workout
वर्कआउट - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
वर्कआउट शुरू करने पर आहार में बदलाव करना बेहद जरूरी है। यह सिर्फ वजन कम करने के लिए नहीं, बल्कि आपके शरीर को मजबूत बनाने, मांसपेशियों को ठीक करने और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप अपने वर्कआउट के अच्छे नतीजे देखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का सही संतुलन बनाएं और पर्याप्त पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed