{"_id":"60c47e898ebc3e42ac478ba6","slug":"piles-diet-plan-for-patients-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बवासीर होने पर करें इन चीजों का सेवन, मिल जाएगी राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बवासीर होने पर करें इन चीजों का सेवन, मिल जाएगी राहत
बवासीर एक बहुत ही पीड़ादायी समस्या है। एक उम्र के बाद कई सारे लोग इससे परेशान रहते हैं। बवासीर हो जाने पर मल त्यागने में कठिनाई तो होती ही है, पेट में भी भीरीपन और दर्द बना रहता है। ज्यादा दिनों तक यदि कब्ज की समस्या बनी रहती है तो कभी भी बवासीर हो सकता है। बवासीर होने पर यदि आप सही आहार का सेवन करें तो आपको राहत मिल सकती है, जल्द ही आप ठीक हो सकते हैं। बवासीर को ठीक करने के लिए दवाओं का सहारा तो लिया जाता ही है लेकिन यदि आप अपने डाइट प्लान का विशेष ध्यान रखें तो आपके लिए स्वस्थ होना और भी आसान हो जाता है। ऐसे में आपके लिए बहुत आवश्यक है कि आप अपने भोजन में अधिक से अधिक फाइबर लेंं। फाइबर में अघुलनशील फाइबर लेने की गलती न करें, ये आपके मल को कठोर बना सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए बवासीर का डाइट प्लान किस प्रकार होना चाहिए।
2 of 6
ये सब्जियां आपकी आंतों को स्वस्थ रखती हैं
- फोटो : pixa
जड़ वाली सब्जियां
शकरकंद, आलू और गाजर जैसी सब्जियों का सेवन करने से शरीर को आराम मिलेगा। इन सब्जियों में बहुत हद ता पोषण पाया जाता है। ये सब्जियां आपकी आंतों को स्वस्थ रखती हैं इसलिए इनको अपने भोजन में जरूर शामिल करें। आपके लिए शलजम का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है इसलिए इसे नियमित रूप से एक बार जरूर लें।
3 of 6
आपकी बवासीर की समस्या खुद-ब-खुद ठीक होने लगेगी
- फोटो : social media
अजवाइन
अजवाइन के सेवन से कठोर मल नर्म होता है। अजवाइन के पानी को प्रतिदिन पिएं और धीरे-धीरे आपकी बवासीर की समस्या खुद-ब-खुद ठीक होने लगेगी। अजवाइन को आपके पाचन-तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा। रात को सोने से पहले आप तवे पर अजवाइन को सेंक कर भी खा सकते हैं। ऐसा करने से मल त्यागने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
खूब पानी और फाइबर मिलता है
- फोटो : iStock
खरबूज
गर्मियों में खरबूज आसानी से उपलब्ध हो जाता है और खरबूज ऐसा फल है जिसमें अच्छी मात्रा में पानी भी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को खूब पानी और फाइबर मिलता है जो कि बवासीर के मरीज के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे न सिर्फ आपका पाचनतंत्र सुधरेगा बल्कि पेट में भारीपन और मल त्यागना भी आपके लिए पीड़ारहित होगा।
विज्ञापन
5 of 6
घुलनशील फाइबर से मल त्यागने में कठिनाई नहीं होती है
- फोटो : social media
फलियां
बवासीर के दौरान फलियों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसके इलाज में फाइबर का गहरा महत्व होता है। भोजन से आपको दो तरह के फाइबर मिलते हैं घुलनशील और अघुलनशील। फलियों के सेवन से आपको घुलनशील फाइबर मिलता है, जिसका सेवन बवासीर के दौरान फायदेमंद साबित होता है। घुलनशील फाइबर से मल त्यागने में कठिनाई नहीं होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।