फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: लक्षण दिखने के कितने दिन बाद कराएं टेस्ट? कैसे जानें यह ओमिक्रॉन का ही संक्रमण है

Thu, 23 Dec 2021 05:50 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 23 Dec 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
omicron variant symptoms and testing, all you need to know about this
ओमिक्रॉन का संक्रमण (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां अब तक 200 से अधिक लोगों में कोरोना के इस खतरनाक वैरिएंट के संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। अब तक के अध्ययनों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट पिछले वैरिएंट्स के मुकाबले अधिक संक्रामक है, हालांकि इससे संक्रमण की स्थिति में लोगों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को कोरोना के इस खतरे से बचाव के लिए आवश्यक उपायों का लगातार पालन करते रहना चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैक्सीनेटेड लोग भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। कोरोना के लक्षण नजर आते ही लोगों को तुरंत इसकी जांच कराकर मामले की पुष्टि करना चाहिए ताकि समय से रोग का पता लगाकर इसको प्रतिबंधित करने के आवश्यक उपाय किए जा सकें। हालांकि लोगों के मन में एक सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर ओमिक्रॉन के लक्षण कैसे होते हैं और इसकी जांच कब कराई जानी चाहिए? आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

omicron variant symptoms and testing, all you need to know about this
कोरोना संक्रमण के लक्षण - फोटो : iStock

ओमिक्रॉन संक्रमण के क्या लक्षण होते हैं?
ओमिक्रॉन के बारे में जानने के लिए विशेषज्ञ अध्ययन कर रहे हैं, हालांकि अब तक की रिपोर्ट्स के आधार पर पता चलता है कि ओमिक्रॉन के कुछ लक्षण डेल्टा जैसे जबकि कुछ लक्षण इससे अलग हो सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ओमिक्रॉन संक्रमण के शिकार रह चुके लोगों में हल्का बुखार, थकान, गले में खरोंच के साथ दर्द और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे लक्षणों को लेकर सभी लोगों को सावधान रहना चाहिए।

omicron variant symptoms and testing, all you need to know about this
कोरोना की जांच जरूरी - फोटो : PTI

कब कराएं टेस्ट?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कोविड-19 के लक्षण नजर आते ही, आपको तुरंत अपना परीक्षण करवाना चाहिए। सामान्यतौर पर कोरोनावायरस का इक्युवेशन पीरियड 1-14 दिनों तक का माना जाता है। इक्युवेशन पीरियड का मतलब, संक्रमित होने से लक्षण विकसित या नोटिस होने तक का समय होता है। आमतौर पर संक्रमण के पांचवे दिन तक लक्षण स्पष्ट हो जाते हैं, ऐसे में यदि आपमें पांच दिन या उससे अधिक समय तक लक्षण बने रहते हैं, तो इसकी जांच जरूर करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
omicron variant symptoms and testing, all you need to know about this
कोरोना जांच अनिवार्य - फोटो : PTI

क्या कहता है डब्ल्यूएचओ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, किसी व्यक्ति के वायरस से संक्रमित होने के बाद उसके लक्षण दिखने में औसतन पांच से छह दिन लगते हैं, हालांकि इसमें 14 दिन तक का समय लग सकता है। कुछ लोगों में संक्रमण के एसिम्टोमैटिक लक्षण भी हो सकते हैं, ऐसे में यदि हाल-फिलहाल आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो स्वयं का परीक्षण करवाना अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां कोविड-संक्रमितों की संख्या अधिक है, तो आवश्यक सावधानी बरतें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज़ न करें।

विज्ञापन
omicron variant symptoms and testing, all you need to know about this
कोरोना संक्रमण के खतरे को समझिए - फोटो : iStock

टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं जिन लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आ जाए उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक यदि आपमें हल्के लक्षण हैं, तो कम से कम 10 दिनों के लिए स्वयं को आइसोलेट कर लें। आइसोलेशन की अवधि के दौरान, अपने लक्षणों की नियमित रूप से निगरानी करते रहें। इस दौरान यदि लक्षण गंभीर हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है। 

 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed