फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों की इन आदतों से पता लगाएं कि कब उनका मूड हो रहा है खराब

Thu, 20 May 2021 08:28 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 20 May 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
observe this habits of girl to know about their bad mood
दोनों का मूड खराब हो जाता है - फोटो : Social Media

लड़कियों को कई बार मूड स्विंग्स होते रहते हैं। वे कई बार बताती नहीं हैं कि उनका मूड ठीक नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है कि सामने वाला उन्हें समझ ही नहीं सकेगा। कई बार ऐसी स्थिति में उनके पार्टनर ज्यादा परेशान हो जाते हैं और गुस्सा करने लगते हैं। ऐसे में बात और भी ज्यादा बिगड़ जाती है। दोनों का मूड खराब हो जाता है और एक- दूसरे के मन को प्रभावित करने लगता है इसलिए यदि आप बिना पूछे पता करना चाहते हैं कि कब आपके पार्टनर या आपके पहचान की किसी लड़की का मन ठीक नहीं है तो अगली स्लाइड्स में बताई गई आदतों पर ध्यान दें। जल्द ही आपको समझ आ जाएगा कि कब उनका मूड अच्छा नहीं है। 

 

 

 

observe this habits of girl to know about their bad mood
थोड़ा प्यार से पूछ लें कि उन्हें क्या हुआ है? - फोटो : Social media

बहुत कम बोलना
कई सारी लड़कियां ज्यादा बोलती हैं। ऐसे में यदि एकदम से बोलना कम हो जाए तब तो तय बात है कि मन कुछ ठीक नहीं है। जब भी ऐसा हो तो थोड़ा प्यार से पूछ लें कि उन्हें क्या हुआ है? आपके ऐसा करने पर वे सब बता देंगी आपको और अपना मन हल्का कर लेंगी। उनके खराब मन का प्रभाव आप पर भी नहीं पड़ेगा। बाद में आपको किसी प्रकार का कोई ताना भी सुनने नहीं मिलेगा। 

 

  

observe this habits of girl to know about their bad mood
ये जो प्रतिक्रिया होती है, ये अचानक नहीं होती है - फोटो : social media

किसी भी बात पर चिढ़ जाना
कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां अच्छी भली बात करते हुए चिढ़ जाती हैं। ये जो प्रतिक्रिया होती है, ये अचानक नहीं होती है। यदि उनके मन में पहले से कुछ चल रहा होता है या किसी चीज को लेकर बहुत परेशान होती हैं तब अक्सर ऐसी चीजें होती हैं। ऐसे में आप शांत रहें, गलती से भी उनपर चिढ़चिढ़ न करें क्योंकि यदि दोनों ही चिढ़चिढ़ करने लगे तो बात बहुत बिगड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
observe this habits of girl to know about their bad mood
ऐसे में उनपर गुस्सा न करें - फोटो : pixa

खो जाना
यदि कोई रोचक बात के बीच भी यदि आपको महसूस हो रहा है कि सामने वाला व्यक्ति कहीं और है अर्थात उसका ध्यान वहां नहीं है तो इसका अर्थ है कि उसका मन ठीक नहीं है। जब मन अच्छा होता है तो इस तरह के चीजें अचानक नहीं होती है। ऐसे में उनपर गुस्सा न करें कि वे आपकी बात नहीं सुन रही हैं बल्कि ऐसे समय उन्हें महसूस करवाएं कि आप उनके साथ हैं और उन्हें समझ सकते हैं। 

 

विज्ञापन
observe this habits of girl to know about their bad mood
कुछ खाने का दिल नहीं करता है - फोटो : Pixabay
खाने से मना करना
जब मन ठीक नहीं होता है तो कुछ खाने का दिल नहीं करता है। ऐसी स्थिति में लड़की के पसंदीदा पकवान ही क्यों न ले आओ, वो खाने से मना ही करेगी। यदि भूखे होने के बावजूद लड़की अपना पसंदीदा खाना खाने से इनकार कर रही है तो बिल्कुल संभव है कि मन कुछ ठीक नहीं है। जब मन ठीक न हो तो अपने पार्टनर को चॉकलेट्स खिलाएं, वे बेहतर महसूस करेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed